फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   youngester fired & attacked with sword in ambala

सरेआम लहराई तलवारें, किया हवाई फायर, एक जख्मी

Thu, 11 Feb 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला Updated Thu, 11 Feb 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
youngester fired & attacked with sword in ambala

बुधवार को सिटी के लायलपुर बस्ती में बाइक सवार करीब एक दर्जन युवकों ने जहां सरेआम तेजधार हथियार लहराये, वहीं एक ने हवाई फायर किया। मामला रंजिश का था, जिसके चलते एक युवक पर तेजधार हथियार से हमला किया, जिससे एक युवक जख्मी हो गया। मामला पुरानी रंजिश का है, जबकि पुलिस ने इस संबंध में कार्रवाई शुरु कर दी है।

जानकारी के अनुसार बुधवार को बाइक सवार करीब एक दर्जन युवक लायलपुर बस्ती के पास से गुजरे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इन में से कईं युवाओं के हाथों में जहां तेजधार हथियार थे, वहीं एक के हाथ में रिवाल्वर भी था। जैसे ही यह लोग सड़कों से गुजरे, आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। यह युवक सड़क से शोर मचाते हुए निकले, जबकि कुछ दूरी पर ही एक अन्य गु्रप के युवक भी मौजूद थे। हथियारबंद युवकों ने इस दौरान एक युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में युवक जख्मी हो गया, जिसके बाद यह सभी लोग बाइकों पर ही तेजधार हथियार लेकर मौके से फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इन्हीं युवकों में से एक ने तो हवाई फायर भी किया, जिसके बाद मौके पर खड़े लोग तुरंत चले गए। इससे आसपास के क्षेत्रों में दहशत फैल गई। बताया जाता है कि जिस वक्त यह युवक गुजर रहे थे, वहीं एक गुरुद्वारे में सीसीटीवी कैमरे में भी यह दृश्य कैद हो गया। 

लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन करनी शुरु कर दी। इस दौरान पुलिस ने कुछ लोगों से बातचीत भी की। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामला पुरानी रंजिश का दिखाई दे रहा है। 

विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक बाइक पर तेजधार हथियार लेकर घूम रहे हैं। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से पूछताछ की। इन युवकों के हमले में एक युवक जख्मी हुआ है, जबकि इस संबंध में पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है। 

- रजनीश यादव, एसएचओ, सिटी थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed