फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   woman gives statement to judge, inlaws set afire me

मजिस्ट्रेट से महिला बोली, ससुरालियों ने मुझे लगाई आग

Wed, 30 Dec 2015 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला Updated Wed, 30 Dec 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन

अंबाला सिटी में सोमवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी विवाहिता ने अपने ससुरालियों पर उसे जलाने का आरोप लगाया है। उसका कहना है बीमारी से तंग आकर उसके पति, सास, सुसर, नंद व नंदोई ने उस पर मिट्टी का तेल छिड़कर उसे आग लगाई है। यह बयान पीजीआई में मौत से जूझती प्रीति ने दिए। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

सिटी की पुलिस चौकी ने चार इंजार्ज गुलचार सिंह ने बताया कि जुलाई में कुरुक्षेत्र की रहने वाली प्रीति की शादी अंबाला के हरि पैलस रोड के रहने वाले जोगिंद्र उर्फ मोंटू से हुई थी। उसका कहना है कि जिसके बाद से अकसर प्रीति बीमार रहने लगी और यही बात का ताना ससुराल पक्ष के लोग अकसर देने लगे। मजिस्ट्रेट को दिए बयानों में प्रीति ने बताया कि सोमवार शाम उसका पति जोगिंद्र, सास, ससुर व जीजा ने उसके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर उसे जलाया है। प्रीति को आनन फानन में शहर क नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां से डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया जहां वह मौत से जूझ रही है। पुलिस ने प्रीति के ब्यानों के आधार पर उसके पति, सास, ससुर, नंद व नंदाइया पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed