{"_id":"646bb0c441a822cc3d0dd88c","slug":"uncle-nephew-dead-in-road-accident-in-ambala-of-haryana-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala: चाचा-भतीजा की सड़क हादसे में मौत, रात में सड़क किनारे खड़ी कार अंधेरा होने के कारण नहीं दिखी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ambala: चाचा-भतीजा की सड़क हादसे में मौत, रात में सड़क किनारे खड़ी कार अंधेरा होने के कारण नहीं दिखी
Mon, 22 May 2023 11:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 22 May 2023 11:43 PM IST
सार
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए। हादसे के बाद चालक अपनी कार मौके पर छोड़कर फरार हो गया था।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के अंबाला जिले के शहजादपुर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 344 पंचकूला-यमुनानगर पर रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में घायल बाइक सवार चाचा-भजीता की इलाज के दौरान मौत हो गई। कक्कड़माजरा निवासी कृष्ण कुमार ने शहजादपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हमारे परिवार में दादी की रस्म पगड़ी कार्यक्रम के बर्तन वापस करने थे।
विज्ञापन
कुछ सामान शिकायतकर्ता कृष्ण कुमार अपनी एक्टिवा पर लेकर शहजादपुर आया और कुछ सामान उसका भाई अमन कुमार (30 ) व भतीजा अशोक कुमार (24) बाइक पर लेकर शहजादपुर आए थे। सामान वापस करने के बाद वह सभी रात करीब पौने 12 बजे गांव की तरफ चल दिए।
विज्ञापन
इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग 344 पंचकूला-यमुनानगर रोड पर शाम धर्मकांटा के समीप से शिकायतकर्ता ने देखा कि अमन और अशोक उसे पास करते हुए आगे निकल गए। जैसे ही वह कक्कड़माजरा की तरफ बढ़े, तभी एक कार सड़क किनारे अंधेरे में खड़ी थी। सामने वाहनों की रोशनी पड़ रही थी तो कुछ दिखा भी नहीं और शिकायतकर्ता के भाई अमन और भतीजे अशोक की बाइक खड़ी कार से टकरा गई। इससे दोनोें घायल हो गए। इसके बाद शिकायतकर्ता लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी ले गया।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने बताया कि सीएचसी में चिकित्सकों ने दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार देकर सिविल अस्पताल अंबाला शहर रेफर कर दिया। भतीजे अशोक कुमार की अंबाला अस्पताल में सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई और अमन को डॉक्टर ने चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। वहां अमन ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।