फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   two snatcher arrested in ambala

पर्स छीनकर भाग रहे दो युवक कार से टकराए, काबू

Tue, 22 Sep 2015 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला Updated Tue, 22 Sep 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन

बलदेव नगर एरिया में एक महिला से स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे दो झपटमारों को राहगीरों ने दबोचकर धुनाई कर दी। दोनों झपटमार उस दौरान काबू आ गए जब एक कार से टकराकर दोनों बाइक से नीचे गिर गए और लोगों ने पकड़ लिया। तभी इस वारदात की सूचना बलदेव नगर पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों झपटमारों अभिषेक और सुखविंद्र को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। 

जग्गी गार्डन की रहने वाली अनीता एक्टिवा पर सवार होकर जा रही थी। तभी बाइक पर सवार होकर आए दो झपटमार युवकों ने महिला का पर्स छीन लिया और फरार होने लगे। वारदात के दौरान पीड़ित महिला ने चिल्लाकर इस घटना की सूचना राहगीरों को दी। मगर अफरा-तफरी में वारदात को अंजाम देकर भागे दोनों झपटमार सामने से आ रही एक कार से टकरा गए और वहीं गिर गए। तभी राहगीरों ने महिला का शोर सुनते ही दोनों झपटमारों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। 

पुलिस थाना बलदेव नगर प्राभारी दिनेश चौहान ने बताया कि दोनों आरोपियों ने प्राथमिक पूछताछ में बताया कि दिनचर्या के खर्चे पूरे नहीं होने के कारण दोनों ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने महिला अनीता की शिकायत पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों को काबू कर लिया है। पुलिस आगामी जांच कर रही है।

विज्ञापन

उर्दू शायर की पत्नी के गले से झपटी चेन 

साहा। कस्बा साहा के कालपी गांव में वयोवृद्ध उर्दू शायर डॉक्टर गोपाल कृष्ण शफक की पत्नी इंद्रजीत कौर की पत्नी की दो लुटेरों सोने की चैन झपट ली। दोनों उनकी चश्मे की दुकान में ग्राहक बनकर आए थे। इस घटना के बाद पीड़िता काफी समय तक बदहवास हालत में रही।

उर्दू शायर डाक्टर शफक ने बताया कि उनके बेटे की घर के बाहर ही कालपी रोड पर चश्मे की दुकान हैं, जहां वे अपनी बुजुर्ग पत्नी के साथ कई बार यूं ही बैठ जाते हैं। उन्होंने बताया कि दुकान के साथ ही छोटा सा बैठक कक्ष बना हुआ है, जहां वे और उनकी बुजुर्ग पत्नी दोनों वहीं बैठकर आराम कर रहे थे।

तभी अचानक दो युवक उनकी दुकान के बाहर आकर रूके और उनमें से एक युवक नकली ग्राहक बनकर दुकान के भीतर आ गया, जबकि दूसरा युवक दुकान के बाहर बाइक पर ही खड़ा रहा। पहले युवक ने उनसे कुछ चश्मे दिखाने की बात कही। जिस पर उनकी बुजुर्ग पत्नी ने वहां रखे कुछ चश्मे युवक को दिखाने शुरू किए।

युवक चश्मा पंसद करने का नाटक करने लगा और करीबन पांच से दस मिनट तक दुकान में ही खड़ा रहा। उसके बाद वे एक चश्मा लेकर दुकान से बाहर खड़े अपने दूसरे दोस्त के पास गया और उससे कुछ गुफ्तगू करके वापस दुकान के भीतर आ गया। बस, वापस आते ही लुटेरे युवक ने चश्मा वहीं फेंका और शायर की पत्नी के गले में मौजूद सोने की चैन झपटी और उन्हें वहीं बुरी तरह धक्का मारकर फरार हो गया।

युवक के इस हमले से पीड़िता बदहवास रह गई, जबकि स्नैचर युवक बाहर बाइक पर खड़े अपने दूसरे साथी की बाइक पर बैठकर फरार होने लगा। शायर डाक्टर शफक ने बताया कि इसी दौरान उन्होंने शोर मचा दिया, जिसके चलते चैन हाथ में लेकर फरार हो रहे युवक हड़बड़ा गए और थोड़ी ही दूरी पर बाइक पर बैठकर फरार होते समय पीछे बैठे स्नैचर के हाथ से सोने की चैन छिटकर सड़क पर ही गिर गई। लेकिन वहां जुटती लोगों की भीड़ को देखकर लुटेरा बाइक रोककर सड़क से दोबारा सोने की चैन उठाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया और दोनों बाइक पर फरार हो गए। इलाका पुलिस का कहना है कि अभी इस मामले में लिखित शिकायत आने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed