युवक के दो हत्यारों को उम्रकैद की सजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी के पुराने पुल के नीचे झुग्गी-झोंपड़ी में रहने वाले 28 वर्षीय युवक दिनेश की हत्या करने वाले छोटा और शशिया को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। आरोपियों पर कोर्ट ने दस-दस हजार रुपये आर्थिक दंड के आधार पर जुर्माना भी ठोका है। जुर्माना नहीं भरने पर आरोपियों को एक-एक साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
दिसंबर 2014 दोनों आरोपियों ने रंजिशन दिनेश पर डंडे और पत्थर से हमला कर दिया था। हमले में मृतक दिनेश को काफी चोंटे आई थी। वारदात की सूचना के बाद दिनेश के परिजनों ने घायलावस्था में दिनेश को सिटी सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया था।
लेकिन गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने दिनेश को चंडीगढ़ रेफर कर दिया। उस दौरान दिनेश ने चंडीगढ़ जाते हुए रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। मामले की जांच करते हुए जीआरपी पुलिस ने मृतक दिनेश के पिता माया राम की शिकायत पर मामला दर्ज आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। मामला कोर्ट में विचाराधीन था। इस मामले में कोर्ट में करीब एक दर्जन गवाहियां हुई। कोर्ट ने वीरवार को मामले का फैसला सुनाते हुए दोनों आरोपियों छोटा और शशिया को उम्रकैद की सजा सुनाई। आरोपियों पर दस-दस हजार रुपये जुर्माना भी ठोका।