फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two members arrested of interstate fraud gang in Ambala Haryana

Ambala: ढूलाई के नाम पर फैक्टरी मालिकों का सामान हड़पने वाले अंतरराज्य गिरोह के दो सदस्य काबू, 9 दिन का रिमांड

Sat, 03 Aug 2024 07:12 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 03 Aug 2024 07:12 PM IST
सार

दोनों आरोपी सगे भाई हैं। आरोपियों ने प्राथमिक पूछताछ में पंजाब, जम्मू कश्मीर और उत्तर प्रदेश की वारदातों को कबूला है। सीआईए-2 की टीम ने बताया कि आरोपी कम किराये का झांसा देकर फैक्टरी मालिकों से कीमती माल उठाते थे। 

विज्ञापन
Two members arrested of interstate fraud gang in Ambala Haryana
गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

सस्ते किराये का झांसा देकर फैक्टरियों से कीमती सामान को इधर-उधर पहुंचाने व सामान को रास्ते में ही बेचने वाले अंतरराज्य गिरोह का अंबाला पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस मामले में सीआईए-2 की टीम ने पंजाब के बठिंडा दयालपुरा निवासी गगनप्रीत व तरणप्रीत दोनों सगे भाई को दबोचा।

विज्ञापन


आरोपियों की गिरफ्तारी अंबाला के साहा थाना में सितंबर 2022 को दर्ज करीब 35 लाख रुपये की बैटरियां लेकर फरार होने के मामले में की। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने हरियाणा के अलावा पंजाब, जम्मू कश्मीर और उत्तर प्रदेश में इस प्रकार की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूली है। फिलहाल सामान की बरामदगी और इस गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचने के लिए पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 9 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन


साहा से आरोपी 35 लाख की 435 बड़ी बैटरियां लेकर हो गए थे फरार   
दरअसल, आरोपियों ने सितंबर 2022 में अंबाला के साहा थाना क्षेत्र के लंडा गांव की फैक्टरी से करीब 35 लाख रुपये की 435 बड़ी बैटरियों को अपने ट्रक में लोड किया था। इन बैटरियों को कानपुर पहुंचाना था लेकिन आरोपियों ने रास्ते में ही बेच दिया था और मोबाइल बंद करके फरार हो गए थे। जब कई दिनों तक सामान कानपुर नहीं पहुंचा तो फैक्टरी के मैनेजर ने साहा पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश में कई जगह दबिश दी थी लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा था। अब लगभग दो वर्ष बाद सीआईए 2 स्टाफ ने आरोपियों को गिरफ्तार करके यह मामला सुलझाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एप के जरिए फैक्टरी मालिकों को झांसे में लेते थे आरोपी, बिहार के नंबरों का करते थे इस्तेमाल  
शातिर आरोपी एक एप के जरिये फैक्टरी मालिकों एवं अन्य कारोबारियों को सस्ते किराये पर सामान ढुलाई का झांसा देकर सामान उठाते थे। अपने ग्राहक को गुमराह करने के लिए न केवल बिहार से लाए फर्जी मोबाइल सिम का इस्तेमाल करते थे बल्कि ट्रकों पर फर्जी नंबर प्लेट भी लगाते थे ताकि किसी को शक न हो। दरअसल, अंबाला पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया ने कुछ पुराने अनसुलझे मामले सुलझाने के लिए सीआईए 2 स्टाफ के प्रभारी नरेश कुमार को निर्देश दिए थे। इस टीम ने साहा पुलिस थाने में सितंबर 2022 में दर्ज इसी तरह की धोखाधड़ी के एक मामले में दोनों भाईयों को काबू किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed