फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   two-brother-in-wather-dath

दो सगे भाइयों की समुद्र में डूबने से मौत

Tue, 20 Sep 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी Updated Tue, 20 Sep 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
two-brother-in-wather-dath
दाो भ्‍ााइऱ्ई
अंबाला सिटी।  छुट्टी मनाने गोकर्ण तट पर गए दो सगे भाइयों की समुद्र में डूबने से मौत हो गई। दोनों भाई बंगलूरू की आईटी कंपनी में कार्यरत थे। दोनों अपने अन्य तीन दोस्तों के साथ कर्नाटक के गोकर्ण बीच पर घूमने गए थे।
विज्ञापन

सिटी के रेलवे रोड स्थित अंबर इलेक्ट्रिक वर्कर्स के मालिक एवं स्वदेशी जागरण मंच के सह संयोजक राकेश मोहन खंडुजा के दो बेटे अभिनव (27) और गोकुल (25) बंगलूरू की आईटी कंपनी में काम करते थे। शनिवार और रविवार के दो दिन के अवकाश के चलते वह दोनों अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ कर्नाटक के गोकर्ण बीच पर घूमने गए थे। तीनों में से एक उनकी बुआ का ही बेटा था। एक अंबाला का ही रहने वाला उनका दोस्त था जबकि एक अन्य युवक स्थानीय निवासी था। बीच पर छुट्टी मनाते हुए छोटा भाई गोकुल समुद्र में कुछ गहराई में जा पहुंचा। उसे डूबता देख अभिनव उसे बचाने का प्रयास करने लगा। अचानक उठी ऊंची लहरों ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। जब तक बाकी दोस्त कुछ देखते और समझ पाते तब तक दोनों डूब चुके थे। मृतकों के पिता राकेश मोहन को सूचना मिलते ही वह अपने भाई राजेश मोहन के साथ तुरंत कर्नाटक के लिए निकले और वहां पहुंच कर जरूरी औपचारिकताएं पूरी करके शव लेकर वह फ्लाइट से गोवा पहुंचे। लेकिन वहां एक एयरलाइंस की ओर से दिल्ली ले जाने की क्लीयरेंस न मिलने के चलते वह शव लेकर नहीं चल सके। सोमवार दोपहर की फ्लाइट की टिकट मिलने के बाद वह दिल्ली और वहां से सड़क मार्ग से देर रात अंबाला पहुंचेंगे। वहां मंगलवार सुबह दोनों का संस्कार कर दिया जाएगा। दोनों सगे बेटों की मौत के बाद उनकी माता अर्चना का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed