{"_id":"338df21da748eceeed5a42ce58717772","slug":"truck-hit-by-couple-the-wife-s-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आया दंपति, पत्नी की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की चपेट में आया दंपति, पत्नी की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबाला
Updated Fri, 06 Nov 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली हाइवे स्थित पड़ाव थाने के निकट फ्लाईओवर पर एक तेजरफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि टक्कर लगते ही बाइक सवार दंपति अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद हाइवे का यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो गया।
विज्ञापन
वहीं, इलाका पुलिस ने सूचना पाकर मौके का मुआयना किया और घायलों को एंबुलेंस की सहायता से कैंट सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक उपचार के दौरान घायल पत्नी को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल पति का उपचार कर अस्पताल में दाखिल कर लिया।
विज्ञापन
हादसे में घायल दुखेड़ी निवासी दर्शन सिंह ने बताया कि वह एडवोकेट है और बुधवार को अपनी मृतक पत्नी सीमा जोकि अंबाला सिटी में एक प्राइवेट स्कूल में कार्यरत थी। उसकी छुट्टी होने के बाद बाइक पर सवार होकर वापस दुखेड़ी की ओर जा रहा था। तभी अचानक पड़ाव थाने के बाद फ्लाईओवर पर एक तेजरफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इलाका पुलिस का कहना है कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था। फिलहाल अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन