फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   three man try to kidnap youth

युवक के अपहरण की कोशिश

Mon, 26 Oct 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला Updated Mon, 26 Oct 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन

गांव होली में दिनदहाड़े एक युवक के अपहरण किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। अपहरणकर्ता युवक को टंगैल रोड पर छोड़ कर भाग गए। पुलिस ने इस संबंध में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

गांव होली निवासी सुखविंद्र दोपहर के वक्त जब किसी काम से अपने दोस्त विजय के साथ बस स्टैंड की ओर जा रहा था तो अचानक से उनके पास एक कार आकर रुकी। इसमें से कुछ लोग उतरे और सुखविंद्र को जबरदस्ती अपने साथ कार में बैठा लिया। कार में सवार लोग उसके साथ बुरी तरह से मारपीट करते हुए वहां से भाग खड़े हुए। गांव के लोगों व परिजनों ने जब यह सब नजारा देखा तो उन्होंने इसे अपहरण की घटना जान कर पुलिस को सारे मामले के बारे जानकारी दी। पुलिस ने सुखविंद्र को टंगैल रोड से बरामद कर लिया। मारपीट की वजह से सुखविंद्र की तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके चलते पुलिस ने उसे अस्पताल में दाखिल करवाया। फिलहाल पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया है। इस घटना को लेकर पीड़ित पक्ष के परिजन थाने पहुंचे जहां पुलिस के साथ उनकी तीखी बहसबाजी भी हुई। मुलाना थाना प्रभारी सुधीर तनेजा ने बताया कि पीड़ित युवक की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जायेगी। इस मामले में जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed