पुलिस और जुआरियों की भागमभाग, तीस दबोचे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार रात पुलिस की स्पेशल क्राइम ब्रांच ने सिटी-नारायणगढ़ रोड पर स्थित एक गार्डन में लाखों रुपये के जुए का भंडाफोड़ किया। इतना ही नहीं पुलिस ने यहां से पहली बार एक साथ इकट्ठे 30 जुआरियों को काबू किया। इन जुआरियों को पकड़ने में पुलिस को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। देर रात तक जुए में पकड़ी गई रकम का आंकलन जारी रहा, जबकि तीस जुआरियों को काबू कर लिया।
पुलिस की स्पेशल क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि अंबाला सिटी-नारायणगढ़ रोड स्थित रोज गार्डन के एक मकान में काफी जबरदस्त जुआ चल रहा है। यहां काफी संख्या में जुआरी मौजूद है और लाखों रुपये के दांव लगा रहे हैं। इसी गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की स्पेशल क्राइम ब्रांच के प्रभारी शुक्रपाल के नेतृत्व में एक विशेष टीम मौके पर पहुंचे और उन्होंने रोजगार्डन में संबंधित मकान घेर लिया। उधर, जुआरियों को पुलिस की गाड़ी व पुलिस कर्मी देखकर उनके आने और खुद के घिरने की भनक लग गई। बस, देखते ही देखते वहां एकदम से शोर मच गया और जुआरी वहां से भागने लगे। ये देखकर पुलिस क्राइम ब्रांच की स्पेशल टीम के सदस्य भी हरकत में आ गया। आलम यह रहा कि पुलिस की टीम ने कई जुआरियों को काफी दूर जाकर दौड़कर काबू किया। इस दौरान पुलिस और जुआरियों के बीच कई मिनटों तक खासी भागमभाग लगी रही। उसके बाद आखिरकार क्राइम ब्रांच की टीम 30 जुआरियों को काबू करने में कामयाब रही। एसीपी हेडक्वार्टर हितेश यादव के अनुसार ये रेड क्राइम ब्रांच की थी और अभी मामले में कार्रवाई चल रही है।