फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The police action was angry villagers blocked roads

पुलिस कार्रवाई से खफा ग्रामीणों ने किया रोड जाम

Sat, 17 Oct 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबाला Updated Sat, 17 Oct 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
The police action was angry villagers blocked roads

गांव बिंजलपुर में बुजुर्ग रामकिशन की हत्या के बाद पुलिस कार्रवाई से नाराज ग्रामीणों ने पहले जहां शव लेने से इनकार कर दिया, वहीं गांव के बस स्टैंड के बाहर शव रखकर दोसड़का-सढौरा रोड पर शुक्रवार को जाम लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज किया है, जबकि इस मामले में आरोपियों को काबू नहीं किया जा रहा है। करीब डेढ़ घंटे तक लगे रहे जाम को खुलवाने में प्रशासन के पसीने छूट गए। इस दौरान एसीपी बराड़ा अनिल कुमार, थाना बराड़ा प्रभारी सुनील कुमार, साहा थाना प्रभारी देवेंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।

विज्ञापन


यह हैमामला  
कस्बे के बिंजलपुर के 85 वर्षीय बुजुर्ग रामकिशन के परिवार ने खेत ठेके पर लिए हुए हैं। इसी खेतों में पेड़ कटवाकर रखे हुए थे, जबकि इसी दौरान तीन महिलाएं व एक व्यक्ति कुल्हाडिय़ां आदि लेकर पहुंचे और कटे पेड़ों की टहनियां बीनने लगे। तभी वहां पेड़ों की निगरानी के लिए निकले बुजुर्ग ने उन्हें देख लिया। बुजुर्ग ने उन चारों को वहां से लकड़ी बीनने के लिए मना किया। बस, इसी बात को लेकर उनकी बहस हो गई और देखते ही देखते आरोपियों ने बुजुर्ग पर हमला कर दिया। जिससे उसके सिर व कान पर काफी चोटें आई और इसी वजह से बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


परिजनों ने किया संस्कार से इनकार, जाम
मृतक के बेटे लालचंद व संतराम आदि ने कहा कि पुलिस ने इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं कर रही है। इस मामले में अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया है, जबकि आरोपियों को काबू नहीं किया जा रहा है। जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लाइनें लग गई, जबकि पुलिस ने वाहन चालकों को दूसरे रास्तों से निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, परिजनों ने शव का संस्कार नहीं किया, जबकि चेतावनी दी है कि यदि शनिवार सुबह दस बजे तक पुलिस ने ठोस कार्रवाई नहीं की, तो फिर से सड़क जाम कर देंगे। दूसरी ओर डीसीपी ग्रामीण विजय प्रताप सिंह ने बिंजलपुर में आकर मौके का मुआयना किया था डीसीपी ग्रामीण ने पुलिस का आदेश दिए कि वे निष्पक्ष कार्रवाई करें।

---
इस मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है और आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल परिजनों को आश्वासन दिया है, जबकि पुलिस आरोपियों को जल्द ही काबू कर लेगी।
- अनिल कुमार, एसीपी बराड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed