फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ten years imprisonment after raped with niece

भतीजी से दुष्कर्म करने वाले को दस साल कैद

Wed, 16 Dec 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला Updated Wed, 16 Dec 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
कमरे में बंधक बनाकर भतीजी से दुष्कर्म करने के मामले में अदालत ने आरोपी चाचा जितेंद्र को दस साल कारावास और दस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। आरोपी ने अपनी ग्यारह साल की भतीजी के साथ दो बार दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन

पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15 फरवरी 2015 को उसकी ग्यारह वर्षीय बेटी (पांचवीं कक्षा की छात्रा) अपने भाई के घर गई हुई थी। रात को वह अपनी चाची व अन्य परिजनों के साथ सो रही थी, तभी लड़की के चाचा काम निपटाकर घर आया और उसने सो रही मासूम का मुंह कपड़े से बंद कर दिया। उसके बाद उसने मासूम के हाथ बांधकर दुष्कर्म किया। अगले दिन सुबह सहमी हुई मासूम वापस अपने पिता के घर लौट गई। उसके अगले दिन ही 16 फरवरी को आरोपी चाचा फिर से मासूम के घर पहुंच गया। उस वक्त मासूम बच्ची अपने घर के पास ही खाली जमीन पर बोए गए प्याज उखाड़ रही थी। उस दौरान घर पर कोई नहीं था। इसका फायदा उठाकर आरोपी चाचा ने मासूम एक कमरे में बंधक बनाकर फिर से दुष्कर्म किया। इसी दौरान मासूम का पिता भी घर पर आ गया, जिसे देख आरोपी चाचा भतीजी को जान से मारने की धमकी देकर चला गया। मासूम ने पिता को तो कुछ नहीं बताया, लेकिन बाद में रोते हुए अपनी मां को सारी आप बीती सुना दी। जिसके बाद पीड़ित माता व पिता ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को काबू कर लिया। इसी मामले में अंबाला की अदालत ने अब आरोपी चाचा को दस साल की कैद और दस हजार जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed