फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   summgglers fled, bike, weapons & male dead cat found

मरे जानवर, हथियार, बाइक छोड़कर भागे तस्कर

Mon, 14 Dec 2015 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला Updated Mon, 14 Dec 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
summgglers fled, bike, weapons & male dead cat found

सिटी की वंदे मातरम दल संस्था के सदस्यों ने शनिवार मध्यरात्रि शहजादपुर के गांव चिताना के पास नाकाबंदी कर वन्य प्राणी तस्करों पर शिकंजा कसा। संस्था सदस्यों ने काफी दूर तक वन्य प्राणी तस्करों का पीछा किया। लेकिन वन्य प्राणी तस्कर बाइक और बोरियों छोड़कर फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही काफी संख्या में मौके पर लोग एकत्रित हो गए।

विज्ञापन

लोगों ने इस बाबत शहजादपुर थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने संस्था सदस्यों को थाने में ले जाकर पूछताछ की। काफी देर तक चली पूछताछ के बाद संस्था सदस्यों ने मरे हुए जानवर, बरामद की बाइक और हथियार अंबाला वाइल्ड लाइफ विभाग अधिकारियों को सौंप दी।

विज्ञापन

वंदे मातरम दल संस्था प्रधान देविंद्र जस्सल और सेक्रेट्री भरत सिंह ने बताया कि संस्था सदस्यों को गुप्त सुचना मिली थी कि जिला अंबाला में कुछ वन्यप्राणी तस्कर सक्रिय हैं और वन्य प्राणियों पर जानलेवा पिंजरों में फंसाकर उनकी तस्करी करते हैं। संस्था सदस्य योजना बनाकर बीती मध्यरात्रि शहजादपुर पहुंचे और नाकाबंदी कर दी। तभी रात को दो बाइक सवार सामने से आते दिखाई दिए। लेकिन संस्था सदस्यों को देखते ही बाइक सवार फरार होने लगे। मगर उसी दौरान काफी दूर तक संस्था सदस्यों ने तस्करों का पीछा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 लेकिन वन्यप्राणी तस्कर अपनी दोनों बाइक झाड़ियों मे छिपाकर भाग गए। मौके पर पहुंची टीम ने दो बोरियां भी बरामद की। इन बोरियों में एक मृत बिल्ला, एक मृत तीतर, जानवरों को पकड़ने वाले 19 पिंजरे और 2 भाले बरामद हुए। संस्था सदस्यों ने तस्करी का सारा सामान वाइल्ड लाइफ विभाग अंबाला को सौंप दिया। इस दौरान ज्वाइंट सेक्रेट्री रिंकू सौंडा, शैरी सरों, पंकज, रिंकी सरो, मंदीप, गुलशन सैनी, आकाश ने भी वन्यप्राणी तस्करों के खिलाफ अभियान में अहम भूमिका निभाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed