{"_id":"cb323cc1a0e9d7e9d783360746994d4c","slug":"returning-with-milk-teenager-manipulated-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध देकर लौट रही किशोरी से छेड़छाड़ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूध देकर लौट रही किशोरी से छेड़छाड़
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबाला
Updated Sun, 25 Oct 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मॉडल टाउन पुलिस चौकी इलाके में दूध देकर वापस लौट रही युवती से सरेराह छेड़छाड़ और गला दबाने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है युवक ने किशोरी से छेड़छाड़ करते हुए गला दबाने की कोशिश की। उधर, पुलिस का कहना है कि किशोरी के परिजनों ने गला दबाने और मारपीट की शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
किशोरी के परिजन ने बताया कि उसके भाई की 16 वर्षीय बेटी दूध देने के लिए अपनी साइकिल पर किसी के घर गई थी। दूध देने के बाद किशोरी अपने घर वापस आ रही थी तो उस दौरान बाइक पर सवार युवक ने किशोरी को रोक लिया और उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन
इसके साथ ही युवक ने मारपीट करते हुए किशोरी का गला दबाने की कोशिश की। लेकिन किशोरी आरोपी युवक के चंगुल से फरार होने में कामयाब रही और सारी घटना तभी घर आकर बताई। उन्होंने बताया कि किशोरी ने आरोपी की बाइक का नंबर घर आकर बताया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को दबोच लिया।
विज्ञापन
लेकिन पुलिस कार्रवाई करने से आनाकानी करती रही। पुलिस चौकी मॉडल टाउन इंचार्ज एएसआई धर्मपाल ने बताया कि अभी इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। दोनों पक्षों को बातचीत के लिए बुलाया गया है। बातचीत के बाद ही मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।