अस्पताल की पहली मंजिल से कूदा मरीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन एक युवक ने सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में अस्पताल की पहली मंजिल से छलांग लगा दी। जिसके चलते उसे गंभीर चोटें आई हैं डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया है। वह पिछले तीन दिनों से अस्पताल में उपचाराधीन था।
सरकारी अस्पताल में विगत 21 नवम्बर से उपचाराधीन वार्ड नंबर पांच निवासी मामदीन ने सोमवार को अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में अस्पताल की पहली मंजिल से छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद लोगों व अस्पताल कर्मियों ने उसे तुरंत अस्पताल में पंहुचाया। डाक्टरों ने बताया कि मामदीन परेशान था। उसके परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया था ताकि उसका इलाज हो सके। प्राथमिक उपचार के बाद मामदीन को पीजीआई रैफर कर दिया गया है।