फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   old man murdered in ambala

शराब ठेके के पास मिला लकड़ी ठेकेदार का शव

Mon, 26 Oct 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला Updated Mon, 26 Oct 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
old man murdered in ambala

पंजोखरा थाना क्षेत्र के गांव नगला नानकू में एक लकड़ी ठेकेदार का गांव के शराब ठेके के पास संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। वारदात की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना करते हुए शव को पोस्टमार्टम करवाने के लिए सिटी सिविल अस्पताल में पहुंचाया। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक बुजुर्ग के बेटे का कहना कि उसके पिता की हत्या की गई है। 

58 वर्षीय मृतक बुजुर्ग बलकार सिंह के बेटे लखविंद्र ने बताया कि शनिवार देर रात उसके पिता गांव में शराब के ठेके पर दो व्यक्तियों के साथ बैठा हुआ था, लेकिन जब सुबह होने पर ठेके के पास उनके पिता का शव पड़ा मिला। ठेके पास स्थित खेत में दूर तक घसीटने के निशान भी बने हुए थे। बेटे का आरोप है कि दो व्यक्तियों ने मिलकर उसके पिता की हत्या की है। वहीं, वारदात की सूचना फैलते ही मौके पर गांववासियों का जमावड़ा लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुबूत जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिटी सिविल अस्पताल में भेजा। पुलिस थाना पंजोखरा एसएचओ दीपक कुमार ने बताया कि अभी इस मामले में ऐसे सुबूत नहीं मिले है, जिससे ऐसा प्रतीत होता हो कि हत्या हुई है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed