{"_id":"651108df06864c1ff0009484","slug":"murder-of-person-in-ambala-deceased-sleep-in-shop-under-construction-miscreants-attacked-with-sharp-weapons-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला में व्यक्ति की हत्या: निर्माणाधीन दुकान में सो रहा था मृतक, बदमाशों ने तेजधार हथियारों से किया हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अंबाला में व्यक्ति की हत्या: निर्माणाधीन दुकान में सो रहा था मृतक, बदमाशों ने तेजधार हथियारों से किया हमला
Mon, 25 Sep 2023 09:43 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 25 Sep 2023 09:43 AM IST
सार
अंबाला में 47 वर्षीय व्यक्ति की तेजधार हथियार से हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि सुबह करीब 7:00 बजे करीब जब स्थानीय लोगों ने रामचरण को खून से लथपथ हालत में देखा तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंबाला छावनी स्थित इंद्रपुरी कॉलोनी में रहने वाले 47 वर्षीय रामशरण की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि रामशरण दूध की डेयरी का काम करता था। वह रात को अपनी निर्माणाधीन दुकान में सोया हुआ था। टांगरी बांध पर उसकी दुकानों में निर्माण का काम चल रहा था। सुबह जब स्थानीय लोग पहुंचे तो रामशरण का शव खून से लथपथ हालत में देखा । बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी गई।
विज्ञापन
सीआईए-2 मौके पर पहुंची
बताया जाता है कि सुबह करीब 7:00 बजे करीब जब स्थानीय लोगों ने रामचरण को खून से लथपथ हालत में देखा तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी मौके पर महेश नगर थाना पुलिस के साथ सीआईए-2 इंचार्ज सन्दीप कुमार पूरे पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंच गए। आस पड़ोस के लोगों से पूछताछ की गई। मोके पर फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी बुला लिया गया। इसके साथ ही इलाके की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस कब्जे में ले रही है ताकि घटना का कोई सुराग मिल सके।
विज्ञापन