फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   mobile snacthed from couple

सैर कर रहे दंपति से मारपीट, मोबाइल छीना

Sat, 12 Sep 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला Updated Sat, 12 Sep 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन

सिटी के रामनगर इलाके में बाइक पर सवार होकर आए दो आरोपियों ने सैर कर रहे दंपति पर हमला कर दिया। हमले के दौरान दोनों युवक दंपति से मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने इन दोनों आरोपियों की तलाश करते हुए एक आरोपी को दबोच लिया है। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस चौकी नंबर चार इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि रामनगर निवासी संजीव अपनी पत्नी सोनिया के साथ सैर कर रहे थे। लेकिन देर शाम के दौरान दो बाइक सवार युवक आए और दंपत्ति के साथ मारपीट करने लगे।

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों ने दंपत्ति से मारपीट के दौरान झपटमार करते हुए सामान लूटने में नाकाम रहे, लेकिन आरोपियों ने दंपत्ति का मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सूचना के बाद दोनों आरोपियों में से एक आरोपी सावन निवासी राजपुरा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed