फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Miscreants snatched bike rider in Ambala

Ambala: बाइक सवार व्यक्ति को बदमाशों ने रोककर की छीनाझपटी, आरोपी नकदी और चाबी लेकर फरार

Fri, 07 Jul 2023 12:53 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 07 Jul 2023 12:53 PM IST
सार

अंबाला से लूट का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में  पीड़ित ने वह बाइक पर रायपुररानी से अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर सढौरा आ रहा था। रास्ते में तीन युवक बाइक पर सवार होकर आए और छीनाझपटी शुरू कर दी।

विज्ञापन
Miscreants snatched bike rider in Ambala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अंबाला में रज्जु माजरा के निकट बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर आए तीन बदमाशों ने 6 जुलाई को छीनाझपटी की वारदात को अंजाम दिया। शातिर बदमाशों ने सुनसान एरिया देखकर दूसरे मोटरसाइकिल व्यक्ति को रोक लिया और धमकाते हुए बाइक की चाबी सहित जेब से 6200 रुपये की नकदी भी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत में सढौरा निवासी संदीप कुमार ने बताया कि 6 जुलाई वह अपनी मोटर साइकिल पर रायपुररानी से अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर सढौरा के लिए चला था। जब वह रज्जु माजरा से थोडा आगे राधे फार्म के पास पहुंचा था तो नारायणगढ़ की तरफ से तीन युवक बाइक पर सवार होकर आए और छीनाझपटी शुरू कर दी। बदमाश बिना नंबर प्लेट की बाइक लेकर मौके पर पहुंचे थे। बदमाशों ने सबसे पहले बाइक की चाबी निकाली और फिर जेब से करीब 6 हजार 200 रुपये की नकदी व लाइसेंस आदि छीनकर फरार हो गए थे। चाबी न होने के कारण वह पीछा नहीं कर सका। शोर मचाया था लेकिन सुनसान होने के कारण बदमाश फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed