फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   leader send love massage to female officer

महिला अफसर को भेजा लव मैसेज, नेता जी पहुंचे जेल

Sat, 22 Aug 2015 12:48 AM IST
अंबाला/ब्यूरो
अंबाला/ब्यूरो Updated Sat, 22 Aug 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन

जिले की एक महिला अफसर को लव मैसेज भेजना सिटी के एक नेताजी को महंगा पड़ गया है। महिला अफसर की शिकायत पर सिटी थाने के अंतर्गत पुलिस चौकी नंबर चार ने नेताजी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस बाबत पुलिस ने आरोपी चुन्नी मनोज कुमार को गिरफ्तार कर शुक्रवार को ही अदालत में पेश कर दिया। अदालत ने इस बाबत आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। उल्लेखनीय है कि चुन्नी मनोज कुमार पिछले विधानसभा चुनाव में अंबाला शहर से  विधायक पद के लिए निर्दलीय चुनाव लड़ा था।

विज्ञापन

मोबाइल पर भेजा अभद्र लव मैसेज

उल्लेखनीय है कि आरोपी नेताजी पिछले कई दिनों से किसी मामले के संबंध में संबंधित महिला अफसर से संपर्क बनाने के प्रयास में था। मगर अब नेता ने अपनी सारी हदें ही लांघते हुए महिला अफसर को अभद्र लव मैसेज उनके मोबाइल पर भेज दिया। ये मैसेज पढ़ने के बाद महिला अफसर बहुत ज्यादा आहत हुई। महिला अफसर ने इस अभद्र व्यवहार की शिकायत अपने आला अफसरों से की। आला अफसरों के निर्देश पर अब महिला अफसर ने शिकायत पुलिस चौकी नंबर चार पुलिस को भी दे दी। महिला अफसर ने आरोपी नेता द्वारा मोबाइल पर भेजा गया एसएमएस भी इलाका पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने नेता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को ही इस नेता को काबू कर अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने आरोपी नेता को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उधर, जिला पुलिस प्रवक्ता विनोद कुमार के अनुसार आरोपी नेता चुन्नी मनोज कुमार के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज कर दिया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

पहले भी विवादों में रहे हैं नेता जी

महिला अफसर को लव मैसेज भेजने वाला आरोपी नेता पहले भी विवादों में रह चुका है। अपने ही परिवार में दो बार हुए झगड़ों में अपने ही परिजनों ने आरोपी नेता के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी। एक मामला तो काफी गंभीर था। इन मामलों में भी आरोपी नेता काफी समय तक विवादस्पद रहे। अभी भी ये मामले विचाराधीन हैं। मगर अब आरोपी नेता एक महिला अफसर को लव मैसेज भेजकर विवादों में घिर गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ से बोली महिला, तूने मेरा केस खराब किया देख लूंगी तुझे

अंबाला सिटी। क्राइम ब्रांच जांच के बाद एक मामले को निरस्त करने से खफा एक महिला ने एसएचओ कैंट को ही देख लेने की धमकी दे डाली है। महिला ने एसएचओ को फोन कर उसके साथ काफी अभद्र व्यवहार किया और उसे देख लेने की धमकी दी। कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी महिला व उसके बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कोतवाली थाना प्रभारी रजनीश यादव ने बताया कि कबूतरबाजी के एक मामले की जांच क्राइम ब्रांच कर रही थी। इसी मामले में आरोपी महिला व उसका बेटा भी संबंधित था। थाना प्रभारी के अनुसार क्राइम ब्रांच इस केस में अपने हिसाब से तथ्यों पर आधारित कार्रवाई कर रही है। मगर आरोपी महिला ने उन्हे फोन करके धमकी दी है कि उन्होंने उनका केस खराब करवाया है। इसलिए वे अब उसे देख लेगी। एसएचओ के अनुसार इस धमकी के अलावा आरोपी महिला व उसके बेटे ने उसके साथ अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया। एसएचओ रजनीश के अनुसार उन्होंने इस बारे में आला अफसरों को अवगत करवाया और उनके निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने अब आरोपी महिला व उसके बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed