फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   husband hangs himself wrap dupatta of wife on karwachoth in ambala

करवाचौथ पर पत्नी की चुनरी से फंदा लगाकर झूल गया पति

Sat, 31 Oct 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला Updated Sat, 31 Oct 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन

करवाचौथ के दिन अंबाला कैंट के गोबिंद नगर में एक दर्दनाक हादसा देर शाम सामने आया। एक ओर पत्नी ने जहां पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखा हुआ था और वह चांद को देखकर व्रत खोलने की तैयारी कर रही थी। तभी उसके परेशान पति ने पत्नी की ही चुनरी से फंदा लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन

 

घटना का खुलासा तब हुआ जब पत्नी अपने मायके से व्रत खोलने के लिए अपने ससुराल पहुंची। इस घटना के बाद पर्व के दिन घर में मातम का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार गोबिंद नगर में रहने वाली एक महिला वीरवार देर रात पति व बच्चों के साथ अपने मायके में आयोजित एक पंचायती भगवती जागरण में गई हुई थी। पत्नी और बच्चे तो वीरवार देर रात मायके में ही ठहर गए। जबकि पति वापिस अपने घर गोबिंद नगर आ गया। 

विज्ञापन


शुक्रवार को पत्नी ने मायके में ही करवाचौथ का व्रत रखा और देर शाम वापिस अपने ससुराल गोबिंद नगर आने की तैयारी कर रही थी। अपने ससुराल में ही महिला ने चांद के दर्शन के बाद पति को देखकर अपना व्रत खोलना था। लेकिन शुक्रवार देर शाम जैसे ही वह अपने बच्चों के साथ घर पहुंची तो दरवाजा खटखटाने पर पति ने दरवाजा नहीं खोला। इस पर महिला को कुछ गड़बड़ी होने की आशंका हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद जैसे तैसे वहां आस पास मौजूद अन्य लोगों ने घर का दरवाजा तोड़ दिया और घर में भीतर घुसे। लेकिन घर का अंदर का नजारा देखकर महिला के पैरो तले जमीन खिसक गई। महिला का पति उसकी ही चुनरी का फंदा बनाकर पंखे से झूल रहा था। घर में महिला ने विलाप शुरू कर दिया। तुरंत पुलिस को मौके पर बुलाकर शव को नीचे उतार सिविल अस्पताल लाया गया। शुक्रवार देर रात तक पति के शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था। 


इलाका पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। उसके बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार अभी इन कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है कि पति ने आत्महत्या क्यों की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed