फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Haryana: Three members of interstate bike theft gang arrested

Haryana: अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्य काबू, 28 में से 22 दोपहिया वाहन बरामद, 6 थानों में इम्पाउंड

Sat, 31 Aug 2024 06:12 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 31 Aug 2024 06:12 PM IST
सार

अंबाला में सीआईए-1 की टीम ने 16 सप्लेंडर बाइक, एक बुलेट, एक होंडा साइन, 4 स्कूटी बरामद की है। दोस्तों को झूठ बोलकर बाइक दे रखी थी, कुछ खंडहर में खड़ी मिली। महंगे शौक तो कोई नशे की लत को पूरा करने के लिए बाइक चुराता था।

विज्ञापन
Haryana: Three members of interstate bike theft gang arrested
पकड़ी गई बाइक्स के साथ आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के अंबाला में लंबे समय से चोरी हो रहे दोपहिया वाहन मामलों में अंबाला पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। सीआईए-1 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को काबू किया। रिमांड के दौरान आरोपियों से 28 वाहन चोरी के बरामद हुए।

विज्ञापन


इनमें 16 सप्लेंडर बाइक, एक बुलेट, एक होंडा साइन, 4 स्कूटी बरामद है जबकि छह वाहन अलग-अलग थानों में इम्पाउंड है। आरोपियों की पहचान रामगढ़ माजरा महेश नगर निवासी दलबीर, टुंडला निवासी हेमंत के रूप में हुई है। जबकि दूसरे गिरोह के सदस्य बीसी बाजार निवासी वंशदीप उर्फ नोनू के रूप में हुई।
विज्ञापन


शनिवार को कोर्ट में पेश कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। शनिवार को प्रेसवार्ता के दौरान सीआईए-1 अंबाला के पुलिस दल निरीक्षक हरजिंद्र सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर सबसे पहले दलबीर को चोरी की बाइक सहित काबू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ के बाद परतें खुलती चली गई व रिमांड में दो अन्य आरोपियों को भी काबू कर चोरी हुए वाहनों को बरामद किया। इस मामले में पकड़े गए बीसी बाजार निवासी वंशदीप उर्फ नोनू नशे का आदि है। पहले भी एनडीपीएस व एक अन्य मामला दर्ज है। दलबीर व हेमंत अपने महंगे शौंक को पूरा करने के लिए वाहन चुराते थे।


आरोपियों ने कुछ वाहन दोस्त या संपर्क में आने वालों को दे रखे थे कि बाद में दस्तावेज लेकर पैसे ले लेंगे। करीब आधा दर्जन वाहन एक खंडहर मकान में से मिले हैं। जांच में सामने आया है कि यह वाहन महेश नगर, अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र, मोहाली, बनूड़, राजपुरा, पटियाला से चोरी हुए है। फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed