फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Haryana: Thief absconds with Rs 4 lakh from trunk of Activa

Haryana: बैंक के बाहर एक्टिवा की डिग्गी से 4 लाख रुपये लेकर चोर रफूचक्कर, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Sat, 04 May 2024 07:11 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 04 May 2024 07:11 PM IST
सार

बैंक के सीसीटीवी में चोरी की घटना रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस ओरापी की तलाश में जुटी है। पीड़ित बोला कि एक्टिवा में डिग्गी में पैसे रख पास बुक पर एंट्री करवाने गया था। लौटने पर पता चला।  

विज्ञापन
Haryana: Thief absconds with Rs 4 lakh from trunk of Activa
बैंक के बाहर एक्टिवा की डिग्गी से 4 लाख रुपये लेकर चोर रफूचक्कर - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के अंबाला के महेश नगर स्थित भारतीय स्टेट बैंक के बाहर से शातिर चोर दिनदिहाड़े एक्टिवा की डिग्गी में रखी 4 लाख रुपये की राशि लेकर रफूचक्कर हो गया। चोर ने शनिवार दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर  वारदात को अंजाम दिया। जैसे ही कबीर नगर निवासी व्यक्ति विजय बैंक से अपनी पासबुक पर एंट्री करवाकर लौटा तो एक्टिवा से पैसे गायब देखकर उसके होश उड़ गए। तुरंत परिजनों व इलाका पुलिस को सूचित किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

महेश नगर थाना पुलिस ने बैंक में सीसीटीवी खंगाले तो उसमें आरोपी कैद हो गया। साफ दिखाई दे रहा है कि पहले से रेकी कर रहा चोर आता है और एक्टिवा खोलकर नोटों के बंडलों का लिफाफा लेकर फरार हो जाता है। पीड़ित विजय ने बताया कि उसके घर में निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए पैसों की जरूरत होने के कारण वह बैंक से 4 लाख रुपये निकलवाने के लिए आया था। जैसे ही वह पैसे निकलकर बाहर निकला और एक्टिवा में रखे तो उसे दो अन्य पासबुक भी एंट्री करनी थी। इसलिए वो पैसे एक्टिवा की डिग्गी में ही रखकर बैंक में दोबारा चला गया। वापस आकर देखा तो पैसे गायब थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed