{"_id":"65884cb84ebc5ef2990dddfc","slug":"haryana-army-recruitment-exam-case-police-arrested-two-more-accused-from-jind-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: सेना की भर्ती परीक्षा का मामला, पुलिस ने दो और आरोपी जींद से किए काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: सेना की भर्ती परीक्षा का मामला, पुलिस ने दो और आरोपी जींद से किए काबू
Sun, 24 Dec 2023 08:52 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 24 Dec 2023 08:52 PM IST
सार
एक का पांच दिन का रिमांड तो दूसरे को जेल भेजा गया है। 17 आरोपियों को परीक्षा के दौरान काबू किया था।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंबाला में सैन्य क्षेत्र स्थित खड्गा स्टेडियम में ग्रुप डी की परीक्षा के दौरान नकल के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान जींद के खेड़ी भुल्ला निवासी सुशील व बराखुर्द गांव निवासी अजीत सिंह के रूप में हुई है। यह आरोपी बाहर से परीक्षा में बैठे परीक्षार्थियों को डिवाइस के जरिये नकल करवा रहे थे। कोर्ट में पेश करने के बाद सुशील को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया व अजीत सिंह को न्यायिक हिरासत भेजा दिया।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस ने 17 आरोपियों को काबू किया था। इनमें से नौ आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है और बाकी रिमांड पर चल रहे हैं। तोपखाना पुलिस को दी शिकायत में सूबेदार अखिलेश्वर कुमार ने बताया था कि 21 दिसंबर को सुबह साढ़े 10 से दोपहर साढ़े 12 बजे तक ग्रुप कमांड लेवल के लिए डिफेंस सिविल की भर्ती सैन्य क्षेत्र स्थित खड्गा स्टेडियम में चल रही थी।
विज्ञापन
वह परीक्षा के दौरान बतौर निरीक्षक सेवाएं दे रहे थे। ड्यूटी के दौरान देखा कि रोल नंबर-6256 चौब सिंह मोबाइल से किसी से बात कर रहा था। जांच के दौरान पाया गया कि एक कैंडिडेट किसी से बात करके पेपर पूरा कर रहा था। इसके बाद टीम ने सभी परीक्षार्थियों की तलाशी ली तो 16 अन्य ओर भी नकल करते हुए पकड़े गए और उनके मोबाइल, स्पीकर, हेडफोन, ब्लूटूथ आदि बरामद हुए।
विज्ञापन