25 रुपये के सेब के लिए जला दी दुकान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी के जंडली में एक फल दुकान में 25 रुपये के सेब की खरीददारी को लेकर उपजे विवाद के बाद युवकों द्वारा फल दुकान में आग लगाने का मामला सामने आया है। पीड़ित दुकानदार का आरोप है कि युवकों ने रंजिशन आग लगाने की धमकी देकर वारदात को अंजाम दिया। उधर, मौके पर पहुंची दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। पीड़ित दुकानदार ने इस वारदात की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीड़ित दुकानदार युवक अजीत ने बताया कि जंडली मार्केट में उसकी फल की दुकान है। वह घर पर खाना खाने के लिए गया हुआ और उसके पिता दुकान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान तीन युवक दुकान पर सेब लेने के लिए आए। उन्होंने बताया कि युवकों द्वारा लिए गए सेब की कीमत 25 रुपये बन रही थी। जबकि युवक दस रुपये ही देकर जा रहे थे। इसी बात को लेकर युवकों ने उनके पिता से झगड़ा करना शुरू कर दिया। युवक दुकान से बिना पैसे दिए सेब लेकर चले गए और दुकान जलाने की धमकी देने लगे।
उन्होंने बताया कि बीती रात आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दे दिया। पीड़ित दुकानदार युवक अजीत ने बताया कि आग लगने के कारण दुकान में करीब 150 क्रेट, दस पेटी सेब, रेहड़ी, इनवर्टर सहित अन्य सामान जलने से करीब 80 हजार रुपये का नुकसान हो गया। उधर, मॉडल टाउन पुलिस ने कहा कि मामले की जांच कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस थाना बलदेव नगर एसएचओ दिनेश चौहान ने बताया कि जंडली में दुकान में आग लगने की सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।