{"_id":"6391b267dc7a7f36c1131322","slug":"firing-in-reception-party-of-newly-elected-sarpanch-of-village-sangrani-in-ambala","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala: नवनिर्वाचित सरपंच की शादी के रिसेप्शन में फायरिंग, बदमाश ने चलाई गोलियां, मामा के पेट में लगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ambala: नवनिर्वाचित सरपंच की शादी के रिसेप्शन में फायरिंग, बदमाश ने चलाई गोलियां, मामा के पेट में लगी
Thu, 08 Dec 2022 03:59 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 08 Dec 2022 03:59 PM IST
सार
गोली चलने के बाद लोगों ने शादी में ही बदमाश को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी, जिसके बाद आरोपी को भी अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अंबाला में फायरिंग
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
अंबाला में अंबली रोड नारायणगढ़ स्थित राधे पैलेस में गांव संगरानी के नवनिर्वाचित सरपंच रमन की शादी की रिसेप्शन पार्टी में बुधवार देर रात को गोलियां चली। शादी में आए बदमाश वैकेंट गर्ग ने गाना चलाने को लेकर डीजे वाले से बहस शुरू कर की और फिर देखते ही देखते अपनी बंदूक निकालकर 2-3 फायर किए। इसमें से एक गोली सरपंच के मामा को लगी।
विज्ञापन
घायल हालत में यमुनानगर के टालकौर निवासी रणबीर सिंह को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। गोली चलने के बाद लोगों ने शादी में ही बदमाश को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी, जिसके बाद आरोपी को भी अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नारायणगढ़ थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि बदमाश वैकेंट गर्ग के खिलाफ अंबाला व यमुनानगर में फिरौती सहित विभिन धाराओं के तहत कई मामले दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
ब्रेकिंग अपडेट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन