फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Firing at the house of District Councilor Labana in Ambala

Ambala: जिला पार्षद लबाना के घर फायरिंग, एक दिन पहले लारेंस बिश्नोई के भाई के नाम से की गई थी कॉल

Fri, 28 Apr 2023 09:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 28 Apr 2023 09:50 PM IST
सार

पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक दिन पहले लारेंस बिश्नोई के भाई के नाम से उनको किसी ने कॉल की गई थी। लेकिन नाम सुनते ही उन्होंने कॉल कट कर दी थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने में जुटी है। 

विज्ञापन
Firing at the house of District Councilor Labana in Ambala
पार्षद के घर पर हमला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 हरियाणा के अंबाला में जिला परिषद के पार्षद और आम आदमी पार्टी के नेता मक्खन सिंह लबाना के घर पर गुरुवार की सुबह दो नकाबपोश बदमाशों ने पिस्टल से दो फायर कर दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस को जांच के दौरान गोली के दो निशान मिले थे। मामले में गुरुवार की देर रात पुलिस ने आर्म्स एक्ट और आईपीसी की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया।

विज्ञापन


मामले को लेकर जिला पार्षद मक्खन सिंह लबाना ने बताया कि बुधवार को सायं के समय उनके पास एक इंटरनेशनल नंबर से व्हाट्सएप पर कॉल आई थी। कॉल पर बोलने वाले व्यक्ति की आवाज साफ नहीं थी, लिहाजा उन्होंने कॉल कट कर दी। इसके बाद दोबारा फोन आया तो कॉल कर रहे व्यक्ति ने अपना नाम अनमोल बिश्नोई (लॉरेंस बिश्नोई का भाई) बताया।
विज्ञापन


इतना सुनते ही जिला पार्षद ने कॉल काट दी और नंबर को ब्लॉक कर दिया। इसके बाद गुरुवार की सुबह स्पेलेंडर बाइक पर आए दो बदमाशों में से एक ने बाइक से उतरकर सीधे घर की पहली मंजिल की तरफ पिस्टल से दो फायर किए। मक्खन सिंह लबाना ने बताया कि उन्हें यह तक नहीं पता कि फोन करने वाला कौन व्यक्ति है। बहरहाल पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है। इसके तहत क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डबल लेयर शीशे से टूट गई बुलेट
जिस स्थान पर हमलावरों ने फायर किया उससे कुछ ही कदम की दूरी पर पार्षद का कमरा है। उन्होंने बताया कि अपने घर में विशेष प्रकार के डबल लेयर शीशे लगा रखे हैं जो आसानी से नहीं टूटते हैं। यही कारण है कि जैसे ही बदमाशों ने फायर किए तो गोली शीशे पर लगकर टूट गई, जिसके टुकड़े भी मिले और शीशे में लगने के बाद उसकी गति स्थिर हो गई। पुलिस ने फॉरेंसिक एक्सपर्ट से पूरे घर व आसपास के क्षेत्र का मुआयना कराया है।

गोली चली तो बेटे को लगा कि पड़ोस में चल रहा निर्माण
पार्षद ने बताया कि गुरुवार सुबह जब घर पर गोली चली तो उसके बेटे अर्शजोत को लगा कि पास के ही एक प्लॉट पर निर्माण कार्य चल रहा है तो कंस्ट्रक्शन की आवाज होगी। इसके बाद वह अपने काम में चला गया। शाम को आने के बाद जब बेटे ने देखा कि शीशा टूटा है और कुछ धातु के टुकड़े वहां बिखरे पड़े हैं, तब जाकर उन्हें पता चला कि मामला कुछ और ही है। ऐसे में इसकी जानकारी पुलिस को दी गई और पुलिस मामले की जांच में देर रात तक जुटी रही।

पार्षद से मिलने पहुंचे पूर्व मंत्री निर्मल सिंह, एसपी से की बात
शुक्रवार सुबह ही आठ बजे के करीब पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता निर्मल सिंह भी घटना की जानकारी लगते ही पार्षद मक्खन सिंह लबाना के घर पहुंच गए। उन्होंने सबसे पहले तो घटना की जानकारी ली। इसके बाद एसपी जशनदीप सिंह रंधावा को फोन कर मामले में आरोपी बदमाशों को पकड़ने के लिए कहा, जिस पर एसपी ने जल्द आरोपियों को गिरफ्त में लेने का आश्वासन दिया।


मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। सीन ऑफ क्राइम टीम ने तथ्य जुटाए हैं। कुछ सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान की जा रही है। जिस नंबर से कॉल की गई थी, उस इंटरनेशनल नंबर को ट्रेस करने का काम साइबर टीम को सौंपा गया है। मामले में जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ा जाएगा। -जोगिंदर शर्मा, डीएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed