फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Farmer Protest: Police attacked with chilli powder and petrol bombs

Farmer Protest: मिर्ची के पाउडर व पेट्रोल बम से पुलिस पर हमला, 2 मामले दर्ज, उपद्रवियों की भेंट चढ़ रहा आंदोलन

Fri, 16 Feb 2024 11:04 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 16 Feb 2024 11:04 PM IST
सार

मिर्ची के पाउडर व पैट्रोल बम से पुलिस पर हमला करने का मामला सामने आया है। उपद्रवियों के खिलाफ दो मामले दर्ज कराए गए हैं। पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा ने इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन
Farmer Protest: Police attacked with chilli powder and petrol bombs
शंभू बॉर्डर पर जुटे युवा - फोटो : ANI

विस्तार

अंबाला में शंभू बॉर्डर पर चल रहा किसानों का आंदोलन उपद्रवियों की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। इसके लिए अंबाला पुलिस की तरफ से शुक्रवार को अंबाला सदर थाने में उपद्रवियों के खिलाफ दो मामले दर्ज किए हैं। अभी इनकी पहचान नहीं हुई है, लेकिन इस संबंध में पुलिस की तरफ से उनकी फोटो और वीडियो भी जारी किए हैं।

विज्ञापन


एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने बताया कि उपद्रवियों ने न केवल पत्थरबाजी की बल्कि पुलिस मुलाजिमों पर पेट्रोल बम से भी हमला किया है। इसके अलावा मशीनों से मिर्ची पाउडर भी फेंका है। ऐसे उपद्रवियों को बख्शा नहीं जाएगा। इसके साथ ही केस को मजबूत बनाने के लिए सीसीटीवी फुटेज और घायल मुलाजिमों की मेडिकल रिपोर्ट को एकत्रित कर लिया है।
विज्ञापन


बता दें कि अंबाला पुलिस की तरफ से शंभू बॉर्डर पर उपद्रव मचाने वालों पर ड्रोन के साथ-साथ सीसीटीवी के जरिए भी नजर रखी जा रही है। बाकायदा पुलिस की टुकड़ियों को कैमरे भी उपलब्ध करवाए गए है ताकि वह आंदोलन की आड़ में उपद्रव मचाने वालों को चिन्हित कर उन पर शिकंजा कस सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक पुलिस की तरफ से कई वीडियो व फोटो जारी की है। इसमें साफ दिखाई दे रहा है कि उपद्रव मचाने वाले पुलिस के ललकारने के अलावा उन पर पथराव करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा पुलिस ने उपद्रवियों की पहचान बताने के लिए आमजन से अपील की है ताकि उन पर कार्रवाई अमल में लाई जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed