फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fake money connection with pakistan

पाकिस्तान से जुड़े हो सकते हैं नकली नोटों के तार

Mon, 30 Nov 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला Updated Mon, 30 Nov 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
Fake money connection with pakistan
काबू किए गए नकली नोट छापने वाले इंटरनेशनल गिरोह के तार पाकिस्तान से भी जुड़े हो सकते हैं। क्योंकि नकली नोटो का सबसे बड़ा नेटवर्क पाकिस्तान से ही भारत में चलाया जा रहा है। पाकिस्तान से ही भारी मात्रा में नकली नोटों की खेप वाया नेपाल भारत आती रही है और इस गिरोह के सरगना के नेपाल में नकली नोटों का कारोबार करने वाले गैंग से भी बहुत अच्छे संबंध है।
विज्ञापन

दरअसल, नकली नोट छापने वाला इस सरगना ने नकली नोट छापने की ट्रेनिंग भी नेपाल से ही ली थी। वहीं आरोपी सरगना ने नकली नोट छापना सीखा और वहां अपने एजेंट भी बनाए। नेपाल की राजधानी काठमांडू में लोचन भट्टाचार्य इस सरगना का खास एजेंट है, जिसे ये आरोपी दिल्ली से नकली नोट छापकर भेजता है और ये एजेंट इस सरगना आरोपी द्वारा दिल्ली में छापे जाने वाले नोट नेपाल के विभिन्न शहरों में चलाता है। इसी तरह नेपाल में बहुत से ऐसे एजेंट हैं जो पाकिस्तान से नकली करेंसी मंगवाते हैं और उन्हे यहां भारत के विभिन्न शहरों में पहुंचाने का काम करते हैं।
विज्ञापन

दिल्ली में अंबाला पुलिस की छापेमारी
दिल्ली से नकली नोट पकड़े जाने के मामले में अंबाला पुलिस की स्पेशल टीमें दिल्ली रवाना हो गई है। इन टीमों ने दिल्ली के कृष्णा विहार समेत अन्य इलाकों में भी रेड की है। दरअसल, ये टीमें नकली नोट छापने के सेटअप के साथ-साथ दिल्ली में नकली नोट छापने के सरगना बाप-बेटे के एजेंटों को भी कब्जे में लेना चाहती है। इसलिए अंबाला पुलिस की टीमों ने दिल्ली में अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पुलिस सूत्रों की माने तो पुलिस ने सरगना बाप-बेटे के मोबाइल फोनों को भी कब्जे में लेकर उसमें फीड तमाम संदिग्ध संपर्क नंबरों को भी खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस को उम्मीद है कि इन्ही नंबरों में पुलिस को विभिन्न राज्यों में बैठे एजेंटों के नंबर भी मिल जाएंगें, जो इन बाप-बेटे सरगना से नकली नोट लेकर अपने-अपने राज्यों में चलाते थे। उधर, पुलिस ने सरगना बाप-बेटे से सघन पूछताछ भी शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि इनके रिमांड के बाद नकली नोटों से संबंधित कई सनसनीखेज खुलासे भी हो सकते हैं।
 मजदूरों के बीच चलाते थे नकली नोट
अंबाला पुलिस को अभी तक जो इनपुट इस मामले में मिला है, उसके मुताबिक नकली नोटों का कारोबार करने वाले ये लोग सीधे नकली नोटों को बाजारों में नहीं उतारते थे। इन नोटों को वे विभिन्न शहरों में रहने वाले मजदूर लोगों के इलाकों में ले जाते थे, वहां कम-पढ़े लिखे लोगों में इन नोटों को चलाने की कोशिश करते थे। मजदूरों के ठेकेदारों से सांठगांठ भी इन नकली नोटों को मजदूरों में बांटने की कोशिश की जाती थी। इन्हीं मजदूरों में से कइयों का अपना एजेंट भी बना लिया जाता था।
 वाया ट्रेन अंबाला पहुंच रहे नकली नोट
पुलिस को ये भी सूचना मिली है कि नकली नोटों को ट्रेनों के माध्यम से ही अंबाला लाया जाता है। गुर्गे कपड़ों का बैग लेकर जनरल डिब्बे में यात्रा करते हुए अंबाला आते हैं, उनके बैग में ऊपर व नीचे तो कपड़े होते हैं और बीच में नकली नोट। अंबाला पुलिस ने पंद्रह लाख से ज्यादा की नकली करेंसी जो काबू की है, वो भी कपड़ों में ही छिपाकर अंबाला लाई गई थी।
 अंबाला में पहले भी सामने आए हैं मामले
-कुछ वर्षों पूर्व अंबाला पुलिस ने कोतवाली इलाके में नकली नोट छापने के गिरोह का भंडाफोड़ किया किया था। ये गिरोह यहीं अंबाला में नकली नोट छापता था और उसे फेस्टिवल सीजन में बाजारों में चलाता था। उसी वर्ष इस गिरोह ने करीब 50 हजार के नकली नोट तो दिवाली फेस्टिवल में ही बाजारों में चला दिए थे।
-इसी तरह विगत वर्षों अंबाला की राजकीय रेलवे पुलिस ने भी 67 हजार के करीब नकली नोट रेलवे स्टेशन से काबू किए थे। ये नकली नोट भी वाया दिल्ली से अंबाला पहुंचे थे।
-इसके अलावा ऐसी भी कई घटनाएं सामने आ चुकी है, जब एटीएम से भी 1000, 500 व 100 के नकली नोट लोगों के पास पहुंचे है। लोगों द्वारा इन्हें बैंकों में जमा करवाए जाते हैं।  

वर्जन-
ये गिरोह इंटरनेशनल गिरोह है। फिलहाल अभी तक नेपाल में नोटों को सप्लाई करने और वहां से नकली नोट छापने की ट्रेनिंग लेकर आने की पुष्टि हो चुकी है। नेपाल में इनके एक बड़े एजेंट का भी नाम मिल चुका है। इसके अलावा इनका नेटवर्क कुछ और देशों में भी है, लेकिन इस बारे में अभी जांच जारी है।
-सुरेंद्र पाल सिंह, डीसीपी, अंबाला-
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed