{"_id":"c6ff3dae8ed7a7c0e2d2cf3885e324e3","slug":"druggist-created-noise-in-hospital-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में नशेड़ी का हंगामा, कर्मचारी को पीटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अस्पताल में नशेड़ी का हंगामा, कर्मचारी को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
Updated Thu, 17 Dec 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट सिविल अस्पताल के आपातकालीन विभाग में बुधवार को उपचार के लिए पहुंचे एक नशेड़ी मरीज ने हंगामा करने के बाद एक चतुर्थ वर्ग कर्मचारी को पीट दिया। हालांकि इस स्थिति के बाद अन्य कर्मचारियों व मौजूदा लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करवाया। बाद में हंगामा कर रहे नशेड़ी मरीज को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
अस्पताल के आपातकालीन विभाग में एक नशेड़ी ने उस समय हंगामा खड़ा कर दिया जब डॉक्टर ने उस मरीज का इलाज करना शुरू कर दिया। लहुलूहान स्थिति में पहुंचा नशेड़ी मरीज द्वारा अचानक ही हंगामा शुरू किए जाने से अन्य मरीज भी भौचक रह गए। इस स्थिति के बाद आपातकालीन मरीजों का जमावड़ा लग गया। इसके बाद अस्पताल में तैनात एक चतुर्थ वर्ग कर्मचारी ने नशेड़ी युवक को समझाने का प्रयास किया तो उल्टा नशे में धुत युवक ने आपातकालीन के बाहर ही कर्मचारी से मारपीट शुरू कर दी। जिसके बाद अन्य कर्मचारियों व मौजूदा लोगों ने बीच-बचाव किया। इस दौरान हंगामा जारी रहा। इधर सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और हंगामा कर रहे नशेड़ी मरीज को हिरासत में ले लिया। बताया जाता है कि नशेड़ी युवक बुधवार को रेलवे स्टेशन के निकट लहुलूहान हालत में पड़ा हुआ था। राहगीरों ने एंबुलेंस ही सहायता से उसे अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।