{"_id":"6434f8a411af9c5083084b85","slug":"dead-body-of-laborer-found-in-fields-of-ambala-marks-of-attack-on-head-with-sharp-weapon-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला के खेतों में मिला मजदूर का शव: सिर पर तेजधार हथियार से वार के निशान, लेन-देन का मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अंबाला के खेतों में मिला मजदूर का शव: सिर पर तेजधार हथियार से वार के निशान, लेन-देन का मामला
Tue, 11 Apr 2023 11:35 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 11 Apr 2023 11:35 AM IST
सार
अंबाला से मजदूर की हत्या का मामला सामने आया है। मजदूर का शव गांव ब्राह्मण माजरा के निकट खेतों से बरामद हुआ है। पुलिस फिलहाल मामले को लेनदेन से जोड़कर देख रही है।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंबाला के गांव ब्राह्मण माजरा के निकट खेतों में एक मजदूर का शव बरामद हुआ। बताया जाता है कि व्यक्ति सोमवार को काम से घर नहीं लौटा था और परिजन उसकी लाश कर रहे थे। सुबह लोगों ने देखा कि साईकिल गिरी हुई थी और व्यक्ति का शव पड़ा था। पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे। पहले तो सभी हादसा समझ रहे थे लेकिन जैसे ही व्यक्ति के शव को उलटा किया तो उसे सिर पर गहरा घाव था।
विज्ञापन
पुलिस व फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने मौके पर पहुंचकर जुटाए साक्ष्य
देखने में तेजधार हथियार का लग रहा है। मृतक की पहचान गांव मंगलई निवासी लाल बच्चन के रूप में हुई है। वह किराये पर रहता था और मूलरूप से बिहार के तेतरिया नरहा मलटोली का रहने वाला है। शादी के बाद दो बच्चे भी है। मामला हत्या से जुड़ा होने के कारण फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी। फिलहाल मामला लेनदेन से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन
रातभर नहीं लौटा था घर तो परिजन कर रहे थे तलाश
मृतक लाल बच्चन राजमिस्त्री के साथ लगा हुआ था। रोजाना की तरह सोमवार को वह मजदूरी करने के लिए गया था। वैसे तो वह शाम को ही घर आ जाता था लेकिन देररात तक वह घर नहीं पहुंचा था। मृतक के भाई दीपलाल ने बताया कि वह तीन भाई है। भाई की पत्नी तेतर का फोन आया था कि लाल बच्चन घर नहीं पहुंचा है। आसपास व संपर्क में आने वाली सभी को फोन किया था। मंगलवार को अलसुबह सूचना मिली कि एक व्यक्ति का शव मिला है और जाकर देखा तो वह लाल बच्चन का था।
विज्ञापन
जांच अधिकारी के अनुसार
व्यक्ति का शव खेतों में मिला है और सिर पर घाव भी है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा। --रामपाल, इंस्पेक्टर, महेश नगर थाना प्रभारी।