फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Dead body of class 9 student found in pond in village Bihta of Ambala

Ambala: गांव बिहटा में नौवीं के छात्र का शव तालाब में मिला, घर से बाहर खेलते वक्त हुआ था लापता

Sat, 02 Sep 2023 03:25 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 02 Sep 2023 03:25 PM IST
सार

सुनील ने बताया कि उसका बड़ा बेटा शौर्य उर्फ नौनी शुक्रवार शाम 4 बजे घर से बाहर खेलने गया था जब वह सात बजे तक घर पर नहीं आया तो उन्होंने अपने स्तर पर उसकी जांच पड़ताल करना शुरू की लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा। फिर जानकारी मिली कि तालाब शव पड़ा है।

विज्ञापन
Dead body of class 9 student found in pond in village Bihta of Ambala
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबाला के गांव बिहटा में 9वीं के छात्र का तालाब में डूबने से संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। 14 साल के छात्र का शव शनिवार सुबह तालाब में मिला। मृतक की पहचान शौर्य उर्फ नोनी पुत्र सुनील कुमार के रूप में हुई है।सूचना मिलने के बाद साहा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
थाना साहा पुलिस को दिए बयान में गांव बिहटा निवासी सुनील ने बताया कि उसका बड़ा बेटा शौर्य उर्फ नौनी शुक्रवार शाम 4 बजे घर से बाहर खेलने गया था जब वह 7  बजे तक घर पर नहीं आया तो उन्होंने अपने स्तर पर उसकी जांच पड़ताल करना शुरू की लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा जानकारी के मुताबिक शौर्य 9वीं क्लास में पढ़ता था शौर्य की मौत के पीछे क्या कारण रहे हैं उसका अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है।
विज्ञापन


साहा थाना पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज करने के पश्चात आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। साहा थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल अंबाला कैंट भेज दिया है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर और बयान दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में बच्चे की मौत तालाब में डूबने से हुई है ।मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed