फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cattle hits from bike, one death

जानवर से टकराई बाइक, बुझ गया घर का चिराग

Thu, 17 Dec 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला Updated Thu, 17 Dec 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
एक बार फिर से सड़कों पर बेरोकटोक घूम रहे लावारिश जानवर इंसानी जिंदगी पर भारी पड़ गए हैं। इस बार ट्विनसिटी में लावारिश जानवरों की समस्या का शिकार हुआ दयालबाग का रहने वाला युवक अभिषेक। वह बाइक पर रात को अपने घर लौट रहा था, लेकिन तभी अचानक उसकी बाइक के सामने सड़क पर घूम रही गाय आ गई जिससे टकराकर वह नीचे गिर पड़ा। घायल अवस्था में सड़क पर बेसुध युवक को देख वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गए और तुरंत एंबुलेंस मंगवाई गई। उसके बाद फटाफट घायल युवक को कैंट सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

महेशनगर थाने एएसआई रामसिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक दयाल बाग मोड़ के आसपास सड़क पर बेसुध हालत में पड़ा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां मौजूद लोगों ने बताया कि बाइक सवार युवक की टक्कर यहां सड़क पर घूम रही गाय से हो गई, जिससे टकराकर युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। एएसआई के अनुसार, चिकित्सकों ने युवक को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया, जिसका पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव वारिसों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

दो बेटियों को छोड़ गया अभिषेक
युवक एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत था। उसकी दो छोटी बेटियां हैं, लेकिन अब युवक की मौत के बाद उसकी पत्नी और दोनों बेटियां बेसहारा हो गई है। देर रात तक युवक के घर में मातम का माहौल बना रहा। रूदन और क्रंदन से घर गूंजता रहा। जबकि कॉलोनी में भी मातम बना रहा। पीड़ित परिजनों के घर ढांढस बांधने वालों का भी जमावड़ा लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल : अभिषेक की मौत का जिम्मेदार कौन?
 -मेयर ने फोड़ा प्रशासन के सिर ठीकरा
-कहा-प्रशासन है ऐसे हादसों का जिम्मेदार
अंबाला कैंट। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब सड़कों पर घूम रहे लावारिश जानवरों ने किसी की जान ली है। पहले भी कई जानें जा चुकी है और कई गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। तब से लेकर आज तक एक ही सवाल प्रशासन के समक्ष खड़ा रहता है कि इन लावारिश जानवरों की वजह से हो रही मौतों व गंभीर हादसों का जिम्मेदार कौन है?
ऐसे हादसों के वक्त म्यूनिसिपल कारपोरेशन अंबाला (एमसीए) अफसर तो मौन साध लेते हैं, लेकिन एमसीए के मेयर रमेश लाल मल ने इस हादसे में अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इसका सीधा जिम्मेवार एमसीए प्रशासन को ठहराया है। मेयर ने कहा कि बरसों से एमसीए सदन की बैठकों में चिल्लाने के बाद अब अफसरों की नींद टूटी है। उनके अनुसार एमसीए अफसर अब लावारिश जानवरों को पकड़ने के बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं, लेकिन हकीकत से परिचित ही नहीं होना चाहते। उन्होंने कहा कि जो टीमें एमसीए के अफसरों ने लावारिश जानवरों को पकड़नेे के लिए बनाई है, वे गंभीरता से अपना काम नहीं कर रही है। एमसीए  केवल वही जानवर पकड़ रहा है, जो पालतू हैं और सड़क पर निकल आते हैं। एमसीए के कर्मचारी ऐसे जानवरों को तो पकड़ते ही नहीं, जिनका कोई मालिक ही नहीं हैं।
मेयर रमेश लाल मल ने कहा कि वे कई बार एमसीए कमिश्नर व अन्य अफसरों से कह चुके हैं कि एमसीए की टीमें सड़कों पर घूम रहे हर लावारिश पशु जिसमें गाय और बैल दोनों शामिल हों, उन्हें पकड़े। तभी ये जानवर सड़कों से हटेंगे और ऐसे हादसे कम होंगे। मेयर ने अंबाला प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को मुआवजा दे।
उधर, इस मामले में डिप्टी मेयर सुधीर जयसवाल का कहना है कि एमसीए अफसरों को कर्मचारियों पर ये दबाव बनाना चाहिए कि वे सड़कों से सभी प्रकार के लावारिश जानवर पकड़े तथा एमसीए अफसर जल्द से जल्द नंदीशालाओं की व्यवस्था करवाएं। तभी इस तरह के हादसे रूक सकेंगे। सीनियर डिप्टी मेयर दुर्गा सिंह अत्रेय का कहना है कि इस हादसे की भरपाई तो नहीं हो सकती, लेकिन इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि एमसीए अभी तक ट्विनसिटी की सड़कों को लावारिश पशुओं से निजात दिलवाने में विफल रहा है।

पशुओं की वजह से जा चुकी कई जानें
-विगत वर्ष जगाधरी हाइवे पर कब्रिस्तान के पास दो बार ऐसा हुआ कि सड़क के डिवाइडर पर बैठे दो सांड व गाय अचानक सड़क पर आ गए। एक बाइक सवार और एक स्कूटर सवार उससे टकराकर सड़क पर गिर गए। जिसमें  स्कूटर सवार एक व्यक्ति की जान चली गई।
-विगत वर्ष ही सुभाष पार्क के पास एक किशोर की बाइक सांड से टकरा गई। वे गिर गया और उसकी भी जान चली गई।
-अंबाला सिटी में सब्जी लेने गई एक महिला के पेट में सांड ने अपने सींग घुसा दिए। महिला के पेट में पंद्रह टांके लगाए गए।
-सिटी में ही कुछ दिन एक सांड ने एक अन्य महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया था
-अंबाला कैंट सब्जी मंडी में एक सांड ने सब्जी खरीद रही एक बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। इससे महिला का कूल्हा टूट गया।
-दिसंबर 2015 में दयाल बाग में बाइक से टकराई गाय, युवक उछलकर गिरा, मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed