फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   cash & may thing stolen from two homes in barara

दो मकानों में सेंध लगाकर नगदी और सामान चोरी

Wed, 18 Nov 2015 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला Updated Wed, 18 Nov 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
cash & may thing stolen from two homes in barara

गत सोमवार रात्रि चोरों ने दो सूने पड़े मकानों को अपना निशाना बनाकर हजारों रूपए की नगदी सहित लाखों रुपए का सामान चुरा लिया। बराड़ा में चोर एक ही रात में अलग-अलग जगह पर चोरी करके पुलिस को उनकी नाकामी का सबूत दे रहे हैं।

विज्ञापन

सोमवार को भी चोरों ने दो सूने पड़े मकानों को अपना निशाना बनाकर हजारों रूपए की नकदी सहित लाखों रूपए का सामान चुरा लिया। जिससे स्थानीय जनता में असुरक्षा का भाव व्याप्त हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार बराड़ा की प्रीत नगर कालोनी में बलविंद्र कौर जिसके पति कुलदीप सिंह भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे रहें हैं।

विज्ञापन

गत दो दिन पहले अपने घर को ताला लगाकर बलविंद्र कौर अपने मायके हवेलियां गई थी। जब वह सोमवार शाम अपने घर वापस पहुंची तो घर के दरवाजों के ताले टूटे हुए देखकर वह दंग रह गई। घर के भीतर जाने पर देखा तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। बलविंद्र कौर ने बताया कि चोरों ने घर के भीतरी दरवाजों के ताले तोड़कर घर में रखा लैपटाप, सोने के जेवर, घर के पानी की टूंटियां व अन्य कीमती सामान उड़ा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां तक की रसोई में पड़ी खाद्य सामग्री तक को भी चोरों ने नहीं बख्शा। इसी प्रकार बराड़ा की पालिका कालोनी में रहने वाला दूसरा परिवार अपने परिजनों के साथ दीवाली मनाने अपने पैतृक गांव हनुमानगढ़ राजस्थान स्थित घर में गए थे। परंतु वापिस लौटने पर मकान मालिक सुभाष सिंह ने बराड़ा स्थित अपने घर पहुंच देखा कि घर के दरवाजों के ताले टूटे पड़े हैं व घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है।


पीड़ित सुभाष के अनुसार चोर उसके घर से एक आई फोन मोबाईल, कंप्यूटर के स्पीकर व हजारों रुपए की नकदी चुरा ले गए। सूचना पाकर बराड़ा पुलिस मौके पर पहुंची व जांच का कार्य प्रारंभ कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed