{"_id":"57f69b594f1c1b4659270299","slug":"army-inform-in-sandhidh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्मी की वर्दी व सामान तलाशने आए संदिग्धों से हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आर्मी की वर्दी व सामान तलाशने आए संदिग्धों से हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी
Updated Fri, 07 Oct 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला कैंट। एलओसी पर बढ़े तनाव के बाद जहां देश भर में सुरक्षा एजेंसियां चौकस हैं, वहीं अंबाला में कुछ संदिग्धों की सूचना ने पुलिस और सेना इंटेलिजेंस की नींद उड़ा दी। यह सूचना एक दुकानदार ने पुलिस को दी थी। इसमें बताया गया था कि एक गाड़ी में सवार चार संदिग्ध आर्मी का सामान खरीदने के लिए कबाड़ी बाजार का रास्ता पूछ रहे थे। इसके बाद सक्रिय हुई एजेंसियों ने जहां रात को कबाड़ी बाजार खंगाला, वहीं बाजार में एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को भी खंगाला गया। फिलहाल पुलिस, इंटेलिजेंस और सीआईए की टीमें जगाधरी के लिए रवाना हुई हैं। सेना ने अंबाला में सुरक्षा और बढ़ा दी है।
एक सूचना से सेना, पुलिस में मचा हड़कंप
अंबाला कैंट में एक गाड़ी में सवार होकर चार लोग आए, जिन्होंने एक दुकानदार से कबाड़ी बाजार का रास्ता पूछा और बताया कि सेना का कुछ सामान खरीदना है। इसी से दुकानदार को इन लोगों पर शक हो गया और उन्होंने इसकी सूचना इलाका पुलिस को दे दी। मामला संगीन देखते हुए पुलिस अधिकारी भी तुरंत दुकानदार के पास पहुंचे और पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों ने भी इस मामले में तुरंत ही सेना अधिकारियों को भी इसकी सूचना दे डाली। इसके बाद सेना की इंटेलिजेंस की टीम व सेना कर्मी भी मौके पर पहुंच गए, जबकि सीआईए की टीम भी मौके पर पहुंच गई। बताया जाता है कि इसी दुकानदार के पास एक घर के बाहर एक सीसीटीवी कैमरा भी लगा है। इसकी फुटेज भी जांच टीमों ने करीब दो घंटे तक खंगाली। इसके अलावा सेना, पुलिस ने मिलकर कैंट के कबाड़ी बाजार को भी खंगाला।
सेना की वर्दी बेचने वालों को रिकार्ड रखने के हैं निर्देश
उल्लेखनीय है कि अंबाला के कबाड़ी बाजार में सेना से जुड़ा सामान आदि बेचा जाता है। कई दुकानों पर सेना की वर्दी का कपड़ा तक बेचा जाता है। हालांकि पुलिस के साफ निर्देश हैं कि यदि ऐसा कोई सामान या वर्दी का कपड़ा बेचा जाता है तो उसकी पूरी जानकारी हासिल करने के बाद ही बेचा जाए। इतना ही नहीं पुलिस इन सभी दुकानों की चेकिंग भी करेगी।
विज्ञापन
संवेदनशील है अंबाला
अंबाला में आर्मी और एयरफोर्स का बेस है। इससे यह हमेशा ही दुश्मनों के निशाने पर रहता है। पाकिस्तान से हुए युद्धों में अंबाला तक पाकिस्तान विमान यहां के ठिकानों को निशाना बना चुके हैं। इतना ही नहीं जासूसी के आरोप में कई संदिग्धों को भी मिलिट्री एरिया से काबू किया गया है।
गाड़ी की तलाश में टीमें
सूत्रों का कहना है कि इस बारे में यह तो पता चला है कि गाड़ी अंबाला जिला के साथ लगते क्षेत्र से आई है, जिसे लेकर तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस गाड़ी की तलाश में टीमें रवाना हो चुकी हैं। फिलहाल जिला में अलर्ट है और सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से पुलिस व सेना सतर्क है।