फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   App hack of Cecil Convent School in Ambala, message of principal death goes viral

Ambala: सेसिल कान्वेंट स्कूल की एप हैक, प्रिंसिपल की मौत का मैसेज वायरल, दो हजार बच्चों तक पहुंचा संदेश

Mon, 15 May 2023 10:55 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 15 May 2023 10:55 AM IST
सार

प्रिंसीपल की मौत वाले मैसेज के बाद अगले नोटिस तक कक्षा छठी से लेकर 12वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी गई है और अधिक जानकारी एप में शेयर कर दी जाएगी। जैसे ही सूचना आग की तरह फैली तो शिक्षकों से सम्पर्क साधना शुरू किया।

विज्ञापन
App hack of Cecil Convent School in Ambala, message of principal death goes viral
अंबाला का सेसिल कान्वेंट स्कूल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबाला छावनी के सेसिल कान्वेंट स्कूल की एप हैक होम का मामला सामने आया है। पहली से 12वीं कक्षा तक की परीक्षाएं शुरू होम से ठीक एक दिन पहले ही रविवार रात 9 बजे प्रिंसीपल अनिशा घुम्मन की मौत का मैसेज एप के जरिये फैल गया शातिर ने सभी 2 हजार छात्रों को ये मैसेज भेज दिया और हलचल मच गई। मैसेज था कि प्रिय विद्यार्थियों, हमारे स्कूल की प्रिंसीपल अनिशा घुमन के दुर्भाग्यपूर्ण निधन के कारण 15 मई को स्कूल बंद रहेगा।

विज्ञापन


रात में साढ़े 9 बजे स्कूल प्रबंधन ने ईआरपी को किया बंद 
हम समझते हैं कि यह सभी के लिए कठिन समय है।इसके बाद भी स्कूल की ऐप से लगातार 3-4 अन्य मैसेज आए। प्रिंसीपल की मौत वाले मैसेज के बाद अगले नोटिस तक कक्षा छठी से लेकर 12वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी गई है और अधिक जानकारी एप में शेयर कर दी जाएगी। जैसे ही सूचना आग की तरह फैली तो शिक्षकों से सम्पर्क साधना शुरू किया तो पता चला कि प्रिंसिपल पूरी तरह स्वस्थ है। आनन-फानन में ईआरपी को स्कूल प्रबंधन ने बंद कर सभी परिजनों को एप हैक होने और झूठे मैसेज होने की जानकारी दी। शोक मनाने के लिए एक किसी शरारती तत्व ने ये किया है। दरअसल, इस एप के जरिये ही छात्रों को शिक्षक स्कूल से जुड़ी जानकारी देते हैं
विज्ञापन


अपनी जांच के बाद देंगे थाने में शिकायत
सेसिल कान्वेंट स्कूल संचालक सुधीर विंदलास ने कहा कि अपने स्तर पर पहले पता लगाने का प्रयास किया जा रहा कि 2 शिक्षकों की आईडी हैक कैसे हुई। फिर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed