फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   accused in murder arrested in hospital in ambala

पुलिस ने हत्या के आरोपी को सिविल अस्पताल में दबोचा

Mon, 09 Nov 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला Updated Mon, 09 Nov 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन

विगत दो नवंबर की रात गांव रोलों में चाकू मारकर युवक की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी गुरमेज सिंह उर्फ मेजा को कैंट सिविल अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी की लगातार तलाश कर रही थी। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 

पुलिस डीसीपी अर्बन सुरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि महेश नगर पुलिस को गांव रोलों की महिला शिकायतकर्ता ने पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत में पुलिस को बताया था कि 2 नवंबर की रात को उनके घर के सामने गुरमेज सिंह उर्फ मेजा ने उसके भाई को चाकू से गोदकर हत्या कर दी।

हमले में आरोपी ने उसके पिता और भाई गुरने सिंह को भी जख्म कर दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को कैंट सिविल अस्पताल में दबोच लिया। आरोपी को पुलिस ने अस्पताल में मेडिकल करवाने के बाद कोर्ट में पेश किया। लेकिन कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed