फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A major fire in the textile showrooms, the loss of millions

कपड़ा शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान

Fri, 04 Sep 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला Updated Fri, 04 Sep 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
A major fire in the textile showrooms, the loss of millions

निकलसन रोड स्थित रेडीमेड कपड़ों के शोरूम द रिपब्लिक में गुरुवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। शोरूम से आग की लपटे बाहर आते देख राहगीरों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया। जिन्होंने मौके पर पहुंचाकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू करने का प्रयास किया। परंतु शोरूम चारों तरह से बंद होने के कारण आग का धुआं पुरी बिल्डिंग में फैल गया। जिससे दमकल कर्मचारियों को काफी दिक्कतें आई। उधर, आग की सूचना पाकर राहगीरों का जमावड़ा लग गया और बाजार का यातायात भी पूरी तरह से प्रभावित हो गया।

जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात सूचारू किया। जब तक दमकल विभाग के कर्मचारियों द्वारा आग पर काबू पाया गया, तब तक शोरूम में रखे ब्रांडिड कपड़े व कीमती सामान जलकर राख हो गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पीड़ित दुकानदार मालिक मनोज जैन ने बताया कि वह रोजाना की तरह बुधवार देर रात शोरूम का ताला लगाकर गए थे। परंतु गुरुवार अलसुबह फोन पर सूचना मिली कि शोरूम में आग लग गई है। जिसके बाद वह तुंरत शोरूम में गए, जहां आग की लपटे निकल रही थी और साथ ही बिल्डिंग में धुआं फैला हुआ था। वहीं दमकल कर्मचारियों का कहना था कि शोरूम के शीशे तोड़कर आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed