{"_id":"5ccdea22bdec2207362d0734","slug":"91556998690-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित होकर कार पेड़ से टकराई, पत्नी की मौत, पति घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अनियंत्रित होकर कार पेड़ से टकराई, पत्नी की मौत, पति घायल
रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
बराड़ा (अंबाला)। पत्नी के साथ अपने बच्चों को स्कूल से वापस लेकर आ रहे बराड़ा के दुकानदार की कार गांव सिंबला के मोड़ पर अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में उसकी पत्नी की मौत हो गई जबकि कार चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने घायल को एमएम मेडिकल कालेज मुलाना में इलाज के लिए दाखिल कराया। सूचना मिलते ही मुलाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बराड़ा निवासी सुखविंद्र सिंह का बराड़ा में बूट हाउस है। शनिवार बाद दोपहर वह अपनी पत्नी हरमीत कौर के साथ कार में सवार होकर अपने बच्चों को लेने के लिए डीपीएस स्कूल (भंभौली) में गया था। वहां से अपने दोनों बच्चों को लेकर सुखविन्द्र सिंह दोसड़का होते हुए बराड़ा आ रहा था। जैसे ही वह सिंबला गांव के मोड़ के पास पहुंचा तो अचानक सुखविन्द्र कार से नियंत्रण खो बैठा, जिस कारण कार पेड़ से टकराई गई। इस हादसे में सुखविन्द्र की पत्नी हरमीत कौर की मौत हो गई जबकि सुखविन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने सुखविन्द्र सिंह को एमएम मेडिकल काजेज मुलाना में इलाज के लिए भर्ती करवाया। सुखविन्द्र के दोनों बच्चे सुरक्षित हैं। इस हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही मुलाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।