{"_id":"5bc8dfc0bdec225d4c0a86e3","slug":"91539891136-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस पर मारा पत्थर, शीश तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज बस पर मारा पत्थर, शीश तोड़ा
Updated Fri, 19 Oct 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज बस पर मारा पत्थर, शीशा तोड़ा
फोटो नंबर :: 42
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। रोडवेज की एक बस, जो सिटी से कैंट आ रही थी, पर जंडली पुल के निकट सुबह एक युवक ने पत्थर दे मारा। इससे बस का शीशा टूट गया, जबकि शीशे के टुकड़े चालक को भी लगे हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। चालक रविंदर, कंडक्टर हरेंद्र, रामकुमार ने बताया कि अंबाला सिटी से बस लेकर कैंट की ओर चले थे। बस में करीब चालीस सवारियां बैठी थीं। उन्होंने बताया कि सिटी से आते हुए जब बस जंडली पुल पर चढ़ने लगी, तो अचानक एक युवक, जिसने मुंह पर कपड़ा बांधा था, आया और उसने बस के शीशे पर पत्थर दे मारा। इस कारण से शीशा टूट गया, वहीं कुछ टुकड़े बस चालक को भी लगे। चालक ने तुरंत ब्रेक लगाई जबकि यह युवक किसी की बाइक पर बैठकर फरार हो गया। बस को अंबाला कैंट लाया गया, जहां पुलिस को शिकायत दी।