{"_id":"5c1400f0bdec2256f34525a6","slug":"81544814832-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घंटों की जद्दोजहद के बाद शाम को हुआ पोस्टमार्टम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घंटों की जद्दोजहद के बाद शाम को हुआ पोस्टमार्टम
Updated Sat, 15 Dec 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घंटों की जद्दोजहद के बाद शाम को हुआ पोस्टमार्टम
फोटो नंबर - 38, 39 व 40
शहर सिविल अस्पताल में शुक्रवार को भी डटे रहे मृतक के परिजन, छावनी बना रहा सिविल अस्पताल
परिजन पोस्टमार्टम के लिए कागजों पर साइन करने को नहीं थे तैयार, दोपहर बाद हुए तैयार तब पूरी हुई प्रक्रिया
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। शहर में सेंट्रल जेल के बाहर हुई नवनीत नगर निवासी वरुण शर्मा की हत्या के मामले में वीरवार रात से शुरू हुआ परिजनों का आक्रोश शुक्रवार शाम तक जारी रहा। परिजन अड़े रहे कि आरोपियों की गिरफ्तारी और बेकरी के चारों पार्टनरों को मौके पर पकड़ कर लाने की मांग पर अड़े रहे। विरोध को देखते हुए सुबह से ही पुलिस बल ट्रॉमा सेंटर में मौजूद रहा। आखिरकार डीएसपी और एसएचओ के समझाने और ठोस कार्रवाई के आश्वासन पर परिजन माने। शाम को वरुण के शव का पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद परिजन शव को मोर्चरी में रखकर चले गए और कहा कि वह झारखंड से मौसी एवं अन्य परिजनों के आने पर ही शव ले जाएंगे।
यह था मामला
वीरवार की रात सेंट्रल जेल अंबाला के बाहर नवनीत नगर निवासी वरुण शर्मा को उनके ही बिजनेस पार्टनर ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक के भाई अमन शर्मा ने पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत में अमन ने कहा कि रोहतक निवासी राजेश दलाल, संदीप चहल, अमिनेश निवासी दिल्ली व अनिल शर्मा ने मिलकर सेंट्रल जेल की बेकरी का ठेका लिया हुआ था। वह तथा उसका बड़ा भाई वरुण शर्मा दोनों मिलकर जेल की बेकरी में सप्लाई का काम करते थे। वरुण बेकरी में बनने वाले सामान को बेचता था व उसका डिस्ट्रीब्यूटर भी था। अमन ने पुलिस को बताया कि वीरवार रात करीब साढ़े आठ बजे उसके भाई वरुण को राजेश दलाल ने उसके सामने गोली मार दी। अमन का आरोप है कि घटना के बाद राजेश सारे लेन-देने के हिसाब के खाते लेकर भाग लिया। उसके साथ-साथ संदीप चहल व अनिल शर्मा का भी कुछ अता-पता नहीं है। अमन ने शिकायत में कहा कि इस पूरी साजिश का पता लगाया जाए। अमन ने कहा कि जब तक पुलिस उसके भाई की हत्या के दोषी को पकड़ नहीं लेती, तब तक वह शव का संस्कार नहीं करेंगे। हालांकि पुलिस ने इस मामले में राजेश दलाल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए हो रही छापेमारी
हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए सीआईए-वन की टीम पंचकूला, रोहतक और अन्य स्थानों पर आरोपी के मिलने वाले संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी लगातार लोकेशन बदल रहा है, लेकिन वह पुलिस के रडार पर है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले में एसपी जेल लखवीर सिंह ने बताया कि जेल के अंदर बेकरी करीब 7-8 माह से चल रही है। इसमें दिल्ली निवासी अमिनेश बेकरी का ठेका लेने वालों में मुख्य था।
विज्ञापन
कड़े सुरक्षित क्षेत्र में हुई वारदात
कड़े सुरक्षित माने जाने वाले सेंट्रल जेल क्षेत्र में वारदात होना पुलिस सुरक्षा में भी भारी चूक को दर्शाता है। बताते हैं कि जिस बेकरी का कांट्रेक्ट युवाओं के पास था वह बेकरी जेल के अंदर थी, मगर जेल के बाहर एक कैंटीन में यह वारदात हुई। इस कैंटीन से महज कुछ ही दूरी पर डीसी का निवास है जबकि इसके साथ ही एसपी का। इतना ही नहीं जेल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था ज्यादा होनी चाहिए, मगर यहां कड़े सुरक्षित क्षेत्र के बीच वारदात होना साबित करता है कि पुलिस सुरक्षा में भी कहीं न कहीं चूक थी।
सिटी में दो वारदात से सहमे लोग
बीती 23 नवंबर को सिटी में सराफा सुनील जैन की लूट के इरादे से गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद पुलिस ने हत्या की गुत्थी को तो सुलझाने का दावा किया, मगर अभी तक इस मामले में लिप्त आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सके हैं। केवल दो आरोपियों की पुलिस गिरफ्तार कर पाई है जबकि अन्य आरोपी अब तक फरार हैं।
कोट्स
परिजनों ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। उनकी मौसी झारखंड से आनी है। वह शनिवार को अंबाला पहुंचेगी। इसके बाद परिजन शव को लेकर अंतिम संस्कार करेंगे। हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें सक्रिय हैं। वह जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जेल के आसपास पुलिस पीसीआर रहती है और क्षेत्र में पूरी चौकसी रखी जा रही है।
-आस्था मोदी, एसपी अंबाला।