{"_id":"5ac3d2924f1c1bc0618b54c1","slug":"81522782866-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी से घर लौट रहे युवक पर हमला, रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पार्टी से घर लौट रहे युवक पर हमला, रेफर
Updated Wed, 04 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्टी से घर लौट रहे युवक पर हमला, रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी/शहजादपुर। हमले के दो अलग-अलग मामलों में तीन लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने दोनों मामलों में शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
शहजादपुर में पार्टी से घर लौट रहे बाइक सवार व्यक्ति पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, खंड शहजादपुर के गांव घड़ोली के रहने वाला प्रदीप कुमार रविवार को अपने ताया के लड़के राम सिंह की रिटायरमेंट पार्टी में शामिल हुआ था। देर रात वह अपने भाई संदीप के साथ अलग-अलग बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में कुछ लोगों ने उसके भाई संदीप को रोका और हमला कर दिया। हमलावरों ने उसके सिर पर वार किया। इससे वह घायल होकर गिर पड़ा। वह पहुंचा तो देखा कि उसका भाई बुरी तरह से जख्मी है। तब तक हमलावर मौके से भाग गए थे। उन्होंने अपने भाई संदीप को शहजादपुर के अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार देने के बार उसे अंबाला रेफर कर दिया गया। पुलिस ने प्रदीप की शिकायत पर केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
एक अन्य मामले में कुछ लोगों ने एक ट्रांसपोर्टर पर हमला कर दिया। बीच बचाव करने आए लोगों पर भी हमलावरों ने हमला बोल दिया। घायलों को सिटी सिविल अस्पताल स्थित ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। वहां उन्हें उपचार दिया गया। जग्गी कॉलोनी के रहने वाले सुधीर कुमार राणा ने बताया कि उनका राणा ट्रांसपोर्ट के नाम से ऑफिस है। मंगलवार वह अंबाला के साथ लगते गांव रामनगर सैनियां स्थित एक कंपनी में पेमेंट लेने गए थे। दोपहर को वह 42 हजार रुपये का पेमेंट लेकर अपने आफिस पहुंचे थे। कुछ देर बाद इंडिका कार और तीन-चार बाइकों से आए लोगों ने उनसे रुपये मांगने शुरू कर दिए। वह कुछ कह पाते, इससे पहले ही सभी ने उन पर हमला बोल दिया। शोर सुनकर पड़ोस से भी कारोबारी उनको छुड़वाने आए, तो हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया। घायल ट्रांसपोर्टर सुधीर को ट्रॉमा सेंटर लाया गया। वहां उनका उपचार चल रह है। इस बारे में चौकी नंबर चार इंचार्ज धर्मवीर सिंह ने बताया कि फिलहाल शिकायत नहीं आई है। यदि शिकायत आती है, तो कार्रवाई की जाएगी।
हमला करने के आरोप में दो आरोपी काबू
- अदालत में पेश किए गए आरोपी, जेल भेज
अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़। लगभग दो माह पूर्व स्थानीय पंजलासा चौक के निकट एक दुकान में घुसकर हमला कर तीन लोगों को गंभीर रूप से घायल करने के आरोप में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यमुनानगर डिटेक्टिव ब्रांच के इंचार्ज जयपाल ने बताया कि रोहित निवासी हंडेसरा और अभय उर्फ मिठ्ठू निवासी नगला(पंजाब) को गिरफ्तार कर मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। वहां से अदालत ने दोनों को जेल भेज दिया। इसी मामले में एक पखवाडा पूर्व पकड़े गए तीन आरोपी रवि, लग्गा और नारायणगढ़ निवासी गुरजीत पहले से ही जेल में है। जयपाल ने बताया कि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी भी शीघ्र कर ली जाएगी। बता दें कि गत 12 फरवरी की देर शाम शहर के पंजलासा चौक के निकट स्थित राज्यमंत्री के कार्यालय के ठीक सामने एक दुकान में बैठे तीन युवकों पर दर्जनभर हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया था। इस हमले में तीनों युवकों मनु शर्मा, तेजेंद्र और रोहित धीमान गंभीर रूप से घायल हो गए थे।