फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   एक ने छीना मोबाइल, दूसरे ने दबोचा, फिर ली जेबों की तलाशी, कैश लूटा

एक ने छीना मोबाइल, दूसरे ने दबोचा, फिर ली जेबों की तलाशी, कैश लूटा

Sat, 17 Nov 2018 01:11 AM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
एक ने छीना मोबाइल, दूसरे ने दबोचा, फिर ली जेबों की तलाशी, कैश लूटा
एक ने छीना मोबाइल, दूसरे ने दबोचा, फिर ली जेबों की तलाशी, कैश लूटा
विज्ञापन

फोटो नंबर :: 22
न्यू शिवपुरी कॉलोनी के रहने वाले व्यक्ति के साथ एकता विहार चौक के पास हुई वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। राय मार्केट में अपनी फास्टफूड की दुकान से वीरवार देर रात करीब 11 बजे घर लौट रहे न्यू शिवपुरी कॉलोनी के रहने वाले ताशी से बदमाशों ने लूट कर दी। तीन बदमाशों ने ताशी को घेर लिया और लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने महेश नगर पुलिस थाने में शिकायत दी। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

ताशी ने बताया कि वह राय मार्केट में फास्टफूड का काउंटर चलाता है। वीरवार देर रात को काम निपटाकर वह स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रहा था। एकता विहार चौक के नजदीक पहुंचा तो पीछे से एक बाइक पर सवार तीन युवक आए और उसकी स्कूटी के सामने बाइक लगा दी। उसने ब्रेक लगा दी, जबकि वह इस दौरान मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था। एक युवक ने उससे टाइम पूछा और वह मोबाइल में टाइम देखकर बताने ही लगा था कि युवक ने उससे मोबाइल छीन लिया। दूसरे युवक ने उसे पीछे से दबोच लिया, जबकि तीसरे ने उसकी जेबों की तलाशी ली। ताशी ने बताया कि युवक अपने हाथों में चाकू लिए हुए थे और उससे मोबाइल सहित 25 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। महेश नगर थाना पुलिस ने मौके का मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed