{"_id":"5bedcd79bdec2269a642c5a9","slug":"71542311289-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालेज छात्राओं पर लगाया धमकाने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कालेज छात्राओं पर लगाया धमकाने का आरोप
Updated Fri, 16 Nov 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोट :- सहारनपुर के ध्यानार्थ..........
---------
लॉ की छात्रा ने कॉलेज छात्राओं पर लगाया धमकाने का आरोप
पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। सहारनपुर के कॉलेज से लॉ करने वाली एक छात्रा को वहीं की दो छात्राएं परेशान करने और उसे बदनाम करने की धमकी देने लगीं। छात्रा की परीक्षा आने वाली है और वह उन लड़कियों से परेशान और डरी हुई है। तंग आकर छात्रा ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने बलदेव नगर थाने में केस दर्ज किया है।
पीड़ित छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह सिटी प्रेम नगर की रहने वाली है और सहारनपुर सरसावा के एक कॉलेज से लॉ कर रही है। वहीं की दो छात्राएं लगातार परेशान कर रही हैं और उस पर गलत आरोप लगाती रहती हैं। छात्रा ने आरोप लगाया कि छात्राएं उसे धमकी देती हैं कि वह उसे बदनाम करवा देंगी। इसके अलावा वह मेरे व्हाट्सएप पर गलत मैसेज भी भेजती हैं। इन्हीं दोनों लड़कियों के कहने पर उसके पास किसी अंजान नंबर से धमकी का फोन भी आया है। पीड़िता का कहना है कि उसकी परीक्षा नजदीक आ रही है और वह वहां जाने से डर रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।