फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   सड़क दुर्घटना में हुई मौत के अलग-अलग तीन मामले दर्ज

सड़क दुर्घटना में हुई मौत के अलग-अलग तीन मामले दर्ज

Fri, 16 Mar 2018 12:12 AM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में हुई मौत के अलग-अलग तीन मामले दर्ज
सड़क दुर्घटना में हुई मौत के तीन मामले दर्ज
विज्ञापन

अंबाला कैंट। साहा थाने में शिकायतकर्ता गांव केसरी निवासी अमित कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी अज्ञात कार चालक ने 12 मार्च को साहा शाहबाद रोड नारायणगढ़ माजरा गांव के निकट अनिल कुमार की बाइक को टक्कर मार दी। उसकी 14 मार्च को पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एक अन्य मामले में थाना साहा में शिकायतकर्ता नगिंद्र राय निवासी गांव शिवरह वासुदेव जिला मुजफ्फरपुर (बिहार) ने शिकायत दर्ज कराई है कि 13 मार्च की रात को उसने और उसके रिश्तेदार ने आरोपी रण सिंह के खेत में ट्रॉली में गन्ने लादे थे। आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक आरोपी रण सिंह ने गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तेज गति से चलाई। इससे वह गांव महमूदपुर के निकट पलट गई। हादसे में उसका रिश्तेदार रण सिंह घायल हो गया। उसने बुधवार को उपचार के दौरान कैंट सिविल अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में हरि पनदीर और प्रेम साहनी घायल हो गए। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed