{"_id":"5b6605844f1c1bab7d8b678f","slug":"61533412740-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में चोरी का प्रयास, धर दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर में चोरी का प्रयास, धर दबोचे
Updated Sun, 05 Aug 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिर में चोरी का प्रयास, धर दबोचे
अंबाला सिटी। शहर के मोती नगर में स्थित रविदास मंदिर में चोरी की नीयत से घुसे दो युवकों को लोगों ने धर दबोचा और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। आरोपियों की पहचान अजय निवासी ग्रीन एवेन्यू रोपड़ व सुनील निवासी उच्चा खेड़ा रोपड़ के तौर पर हुई है। पुलिस ने डॉ. भीम राव आंबेडकर सभा के चेयरमैन राजपाल की शिकायत पर उपरोक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ चोरी के प्रयास का केस दर्ज किया है। राजपाल ने पुलिस को बताया कि देर रात करीब डेढ़ बजे मंदिर में छत के रास्ते चोरी की नीयत से दोनों आरोपी घुसे थे। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। लोगों ने इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।