फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   6.80 lakh stolen from company office

गोदाम की अलमारी से 6.80 लाख रुपये चोरी

Tue, 15 Sep 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला Updated Tue, 15 Sep 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन

कच्चा बाजार स्थित गोदाम की अलमारी से 6.80 लाख रुपये साफ कर दिए गए। बताया जाता है कि अलमारी पासवर्ड प्रोटेक्टिड है। सूचना पाकर पुलिस ने मौके का मुआयना किया और शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

कैंट के कच्चा बाजार में एक कंपनी के प्रोडक्ट्स का गोदाम है। पुलिस को दी शिकायत में मैनेजर ने बताया कि कंपनी के गोदाम में रखी एक अलमारी से करीब 6.50 लाख रुपये की चोरी हुई है। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने गोदाम का दौरा किया और घटना की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि जिस अलमारी से साढ़े छह लाख रुपये चोरी होने का दावा किया जा रहा है, वह पासवर्ड प्रोटेक्टिड है। यह पासवर्ड गोदाम के कुछ ही कर्मचारियों को पता है। कैंट थाने के एसएचओ जसपाल सिंह का कहना है कि फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच की जाएगी, जबकि पूछताछ भी होगी। फिलहाल शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

एजुकेशन सेंटर से कीमती सामान चोरी

अंबाला कैंट। अनाज मंडी स्थित प्राइवेट एजुकेशन सेंटर में चोरों ने कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। संस्थान के संचालक कुमार प्रशांत ने पुलिस को शिकायत दी कि उसका अनाज मंडी में प्रथम एजुकेशन के नाम से सेंटर है। रोजाना की तरह वह रविवार को ठीक  प्रकार से सेंटर को बंद करके गया था। सोमवार को सेंटर में आकर देखा कि कंप्यूटर व अन्य सामान नहीं है। उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मौके का मुआयना करके जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed