{"_id":"5c7c2872bdec2273816678dd","slug":"51551640690-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में मौत के दो अलग-अलग मामले दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क दुर्घटना में मौत के दो अलग-अलग मामले दर्ज
विज्ञापन
अंबाला सिटी। निकटवर्ती गांव जटवाड़ निवासी सुरेंद्र सिंह ने थाना पंजोखरा में शिकायत दर्ज करवाई कि अज्ञात बोलेरो गाड़ी चालक ने लापरवाही व तेज गति से गाड़ी चलाते हुए दो मार्च को गांव जटवाड़ के नजदीक एक बैलगाड़ी को टक्कर मार दी। दुर्घटना में दीदार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अज्ञात बोलेरो गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। एक अन्य मामले में थाना शहजादपुर में शिकायतकर्ता प्रेम सिंह निवासी गांव रच्छहेड़ी थाना शहजादपुर जिला अंबाला नेे शिकायत दर्ज करवाई कि आरोपी अज्ञात कार चालक ने लापरवाही व तेज गति से कार चलाते हुए 26 फरवरी को गांव रच्छहेड़ी के नजदीक उसके भाई परमजीत की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल परमजीत को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान परमजीत की मौत हो गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।