फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   सराफा कारोबारी हत्याकांड : दूसरे मास्टरमाइंड सिम्मी को पकडने के लिए पंजाब में दबिश

सराफा कारोबारी हत्याकांड : दूसरे मास्टरमाइंड सिम्मी को पकडने के लिए पंजाब में दबिश

Tue, 27 Nov 2018 12:59 AM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
सराफा कारोबारी हत्याकांड : दूसरे मास्टरमाइंड सिम्मी को पकडने के लिए पंजाब में दबिश
सराफा कारोबारी हत्याकांड : दूसरे मास्टरमाइंड सिम्मी को पकड़ने के लिए पुलिस ने दी पंजाब में दबिश
विज्ञापन

फोटो नंबर : 42 व 43
पांच दिन के रिमांड पर लिया मुख्यारोपी संदीप को
अपराधी प्रवृत्ति के हैं अन्य आरोपी, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। सराफ कारोबारी सुनील जैन की हत्या के मास्टरमाइंड संदीप उर्फ टिंकू को सीआईए वन ने सोमवार को अदालत में पेश किया। यहां से उसे पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी से वारदात से जुड़े अन्य राज पुलिस उगलवाने का प्रयास करेगी। मामले का दूसरा मास्टरमाइंड पंजाब का सिम्मी है, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस टीमें पंजाब सहित अन्य स्थानों पर दबिश दे रही हैं।
बता दें कि 23 नवंबर को अंबाला के सराफा बाजार में कारोबारी सुनील जैन की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी और उसका वर्कर भारत भूषण घायल हो गया था। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी। मामले में अंबाला सीआईए ने अंबाला के ही छोटा बाजार के रहने वाले संदीप उर्फ टिंकू को रविवार को गिरफ्तार कर लिया था। संदीप ने प्राथमिक पूछताछ में बताया कि उसके साथ सारी साजिश पंजाब के समाना के रहने वाले सिम्मी ने रची थी। सिम्मी ने बदमाश तैयार किए थे जो यूपी, राजस्थान, पंजाब व हिमाचल के रहने वाले हैं। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि सारे बदमाश हार्डकोर क्रिमिनल हैं। पकड़ा गया मास्टरमाइंड संदीप मृतक व्यापारी के घर के नजदीक का ही रहने वाला है जिसने रेकी कर यह साजिश रची थी।
विज्ञापन

सीन ऑफ क्राइम की टीम ने वारदात स्थल की जांच की
सोमवार दोपहर को हत्या के इस मामले में सीन ऑफ क्राइम की टीम ने वारदात स्थल पर पहुंचकर ज्वेलर्स शोरूम और उसके आसपास क्षेत्र की गहन छानबीन की। विशेषज्ञों ने मौके पर छानबीन कर वारदात को तानाबाना बुना और कड़ी दर कड़ी गहन पड़ताल कर सबूत जुटाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब के कई स्थानों में चल रही है दबिश
वारदात में दूसरा मुख्यारोपी पंजाब का सिम्मी है। साथ ही कई अन्य अपराधी भी पंजाब से हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस और सीआईए की टीमें लुधियाना, अमृतसर समेत कई अन्य स्थानों पर दबिश दे रही हैं। सूत्रों का कहना है कि कई अपराधी राउंडअप किए गए हैं और जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
कोट्स
आरोपी संदीप को कोर्ट में पेश कर 5 दिन की रिमांड पर लिया है और फरार अपराधियों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।
-कंवलजीत सिंह, इंचार्ज, सीआईए वन अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed