{"_id":"5bf9a547bdec2241d2001553","slug":"41543087431-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायती खाते से तीन लाख गबन करने पर पूर्व महिला सरपंच पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंचायती खाते से तीन लाख गबन करने पर पूर्व महिला सरपंच पर केस दर्ज
Updated Sun, 25 Nov 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायती खाते से तीन लाख गबन करने पर पूर्व महिला सरपंच पर केस
अमर उजाला ब्यूरो
मुलाना। घेलड़ी गांव की पूर्व सरपंच रेखा देवी के खिलाफ पंचायती फंड से दो लाख 92 हजार 84 रुपये गबन करने का आरोप लगा है। बीडीपीओ बराड़ा सुमन कादियान की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। यह राशि गांव में विकास कार्य जैसे गलियों का निर्माण, कम्यूनिटी हॉल आदि बनाने के लिए आई थी।
बीडीपीओ ने मुलाना थाना में शिकायत दी कि घेलड़ी गांव की पूर्व सरपंच रेखा रानी देवी ने सरकारी पैसा व पंचायत में आई ग्रांट का दुरुपयोग कर गबन किया है। जब ऑडिट हुआ तो पूर्व सरपंच की ओर से 2 लाख 92 हजार 84 रुपये ब्याज सहित बनता है। शिकायत में कहा कि पूर्व सरपंच को बार-बार नोटिस देने के बाद भी यह राशि जमा नहीं करवाई गई और न ही कोई रसीद दी गई, जिसमें पैसा जमा होने का जिक्र हो। मुलाना पुलिस ने बीडीपीओ की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
नहीं किया गबन : सरपंच पति
पूर्व सरपंच रेखा देवी के पति अशोक कुमार ने कहा कि कोई गबन नहीं किया गया है बल्कि पूर्व पंचायत का पैसा करीब 17,500 रुपये मौजूदा पंचायत की ओर बनता है। ऑडिट में ऐसा कुछ नहीं है। उन्होंने रंजिश के चलते यह मुकदमा दर्ज कराने की बात कही।